{"_id":"606764808ebc3ed4be2dcb12","slug":"dead-body-of-psychiatrist-s-son-found-in-canal-lakhimpur-news-bly442613821","type":"story","status":"publish","title_hn":"मनोचिकित्सक के पुत्र का पांचवें दिन नहर से मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मनोचिकित्सक के पुत्र का पांचवें दिन नहर से मिला शव
विज्ञापन
खीरी टाउन। सोमवार को होली के दिन शारदा साइफन में डूबे मनोचिकित्सक के पुत्र का शव घटना के पांच दिन बाद थाना क्षेत्र के 26 नंबर पुल के बीच पानी में उतराता मिला। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों की मदद से शव को बाहर निकाला। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिवार के सुपुर्द कर दिया है।
होली के दिन यानी सोमवार को शारदा नहर साइफन पर अपने भाई एवं दोस्तों से साथ पिकनिक मनाने गए लखीमपुर के मनोचिकित्सक डॉ. दिनेश दुआ का इंजीनियर पुत्र प्रखर दुआ (28) नहर में बह गया था। तब से पुलिस प्रशासन प्रखर की तलाश के लिए दिन रात नहर में सर्च अभियान चला रहा था। घटना के पांचवें दिन शुक्रवार की सुबह राहगीरों को घटना स्थल से करीब पांच किलोमीटर दूर स्थित 26 नंबर पुल के पास एक शव दिखाई दिया। राहगीरों ने इसकी सूचना अमृतागंज पुलिस चौकी को दी।
पुलिस ने गोताखोरों की मदद से शव को रस्सी की सहायता से बाहर निकाला। शव ही पहचान डॉ. दिनेश दुआ के पुत्र प्रखर के रूप में हुई। थाना प्रभारी फतेह सिंह ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया। पोस्टमार्टम के बाद शव मोहल्ला शास्त्रीनगर स्थित घर पर पहुंचते ही कोहराम मच गया। सदर विधायक योगेश वर्मा सहित शहर के कई डॉक्टर मौजूद रहे।