फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Dead body of a girl missing for five days found hanging from a tree

Lakhimpur Kheri News: पेड़ से लटका मिला पांच दिन से लापता युवती का शव

Tue, 05 Dec 2023 12:31 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 05 Dec 2023 12:31 AM IST
विज्ञापन
Dead body of a girl missing for five days found hanging from a tree
धौरहरा। पांच दिन से लापता कोतवाली के टेकी कुंडा निवासी 19 वर्षीय युवती का शव दूसरे गांव के बाहर खेत में पेड़ से लटका मिला। उसकी चप्पलें पेड़ के नीचे पड़ीं थीं। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने हत्या की आशंका जताई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी है।
विज्ञापन

गांव टेकी कुंडा निवासी चेतराम की पुत्री गामिनी (19) बीते पांच दिनों से लापता थी। परिजन उसकी तलाश में जुटे थे। काफी खोजबीन के बाद भी युवती का पता नहीं चला। बताया जा रहा है कि युवती को खोज रहे परिजनों ने उसकी गुमशुदगी की सूचना पुलिस को नहीं दी थी। रविवार की देर शाम करीब छह बजे अमेठी ग्राम सभा के ग्रामीणों ने पेड़ से एक युवती का शव लटका देखा। शव मिलने का पता चला तो आसपास गांवों केे ग्रामीण जमा हो गए। युवती की पहचान होने के बाद सूचना पर परिजन और पुलिसकर्मी पहुंचे।
विज्ञापन

परिजनों ने युवती की हत्या किए जाने की आशंका जताई। शव पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेजा गया। कोतवाली प्रभारी दिनेश सिंह ने बताया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर मौत का कारण स्पष्ट होगा। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed