{"_id":"578e6a854f1c1b327fc4b8e8","slug":"day-celebrated-in-support-of-military-valor","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेना के समर्थन में मना शौर्य दिवस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेना के समर्थन में मना शौर्य दिवस
अमर उजाला ब्यूरो/लखीमपुर खीरी।
Updated Tue, 19 Jul 2016 11:30 PM IST
विज्ञापन
militry
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाकिस्तान के काला दिवस के जवाब में मनाया गया शौर्य दिवस
सीमा पर आतंकवादियों को मौत के घाट उतार रहे सेना के जवानों का मनोबल बढ़ाने के लिए मंगलवार को जिले भर में शौर्य दिवस मनाया गया। जिले के लोगों ने आतंकवाद को बढ़ावा देने वाले पाकिस्तान के खिलाफ नारेबाजी की और सेना के समर्थन के आतिशबाजी की।
आतंकवादी बुरहान वानी के सेना के हाथों मारे जाने के बाद पाकिस्तान सरकार ने इसे शहीद का दर्जा देते हुए 19 जुलाई को काला दिवस मनाने का एलान किया था। लोगों ने पाकिस्तान को जवाब देने और सेना का मनोबल बढ़ाने के लिए 19 जुलाई को शौर्य दिवस मनाने का एलान किया था। शौर्य दिवस मनाने के लिए चली मुहिम सोशल मीडिया पर भी खूब वायरल हुई। मंगलवार को शहर के सभी स्कूल कॉलेजों में सेना के समर्थन मे कार्यक्रम हुए। वहीं शाम को शहर के सभी चौराहों पर नगर के समाजसेवियों, छात्रों ने आतशबाजी की। शौर्य दिवस में शामिल लोगों ने हिन्दुस्तान जिंदाबाद के साथ-साथ पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाए।
वहीं विहिप के जिला मंत्री बृजेश मिश्रा ने इस मौके पर कहा कि देश विरोधी ताकतों को केंद्र सरकार को मुंहतोड़ जवाब देना चाहिए। उन्होंने कहा कि देश के अंदर देश विरोधी ताकतों का समर्थन करने वालों के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई करनी चाहिए। कश्मीर में कारवाई के लिए सेना को खुली छूट देनी चाहिए। वहीं सिटी मांटेसरी इंटर कॉलेज के संचालक विशाल सेठी ने कहा कि आतंकी की मौत पर हर वर्ष 19 जुलाई को सेना के समर्थन में शौर्य दिवस मनाने का एलान किया जाना चाहिए। कॉलेज के छात्रों और शिक्षकों ने मंगलवार को शौय दिवस मनाया। वहीं संचालक विशाल सेठ ने अपने सुझावों को पत्र प्रधानमंत्री को भेजा।