{"_id":"6921fde3813d4b7a930bf4ec","slug":"danger-from-overloaded-sugarcane-trucks-responsible-people-silent-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1008-161757-2025-11-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: ओवरलोड गन्ना भरे ट्रकों से खतरा, जिम्मेदार चुप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: ओवरलोड गन्ना भरे ट्रकों से खतरा, जिम्मेदार चुप
Sat, 22 Nov 2025 11:46 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Sat, 22 Nov 2025 11:46 PM IST
विज्ञापन
लखीमपुर भीरा हाइवे पर ट्रक से गिरता जा रहा गन्ना। संवाद
बिजुआ। चीनी मिलों के संचालन के साथ ही गन्ना क्रय केंद्रों से गन्ने की ढुलाई शुरू हो गई है। इस दौरान ओवरलोड गन्ना लदे ट्रक बिना किसी रोकटोक के सड़कों पर दौड़ रहे हैं। इन वाहनों में क्षमता से कहीं अधिक गन्ना लादा जा रहा है। इससे सड़क हादसों का खतरा बढ़ रहा है।
यह स्थिति हर साल शुगर मिलों के चालू होने के साथ ही देखने को मिलती है। संपर्क मार्गों से लेकर हाईवे तक गन्ने से लदे ट्रक सड़कों पर रेंगते और झूलते नजर आते हैं। प्रशासन की ओर से न तो कोई चेतावनी जारी की जाती है और न ही इन वाहनों की कोई निगरानी होती है। इसके अतिरिक्त कई ट्रकों के पीछे रिफ्लेक्टर न होने के कारण कोहरे के मौसम में टक्कर की आशंका और बढ़ जाती है।
ग्रामीणों ने प्रशासन से ऐसे ओवरलोड वाहनों पर तत्काल सख्त कार्रवाई करने की मांग की है। गुलरिया चीनी मिल के गन्ना महाप्रबंधक अनिल कुमार ने बताया कि ट्रांसपोर्टर ज्यादा गन्ना लदवाते हैं। चीनी मिल की तरफ से बार-बार नियमानुसार गन्ना लादकर लाने की हिदायत दी जाती है। संवाद