{"_id":"5d963cfb8ebc3e01431c1247","slug":"dangal-lakhimpur-news-bly3787540120","type":"story","status":"publish","title_hn":"नेपाल के पहलवान राजू थापा ने राजस्थान के पहलवान बक्तावर को दी पटकनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नेपाल के पहलवान राजू थापा ने राजस्थान के पहलवान बक्तावर को दी पटकनी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोहम्मदी। मेला श्री रामलीला में अखिल भारतीय विराट दंगल में देश के नामी गिरामी पहलवानों का आना शुरू हो गया है। बृहस्पतिवार को दंगल का शुभारंभ नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष संदीप मेहरोत्रा कन्हैया ने फीता काटकर किया।
नगर पालिकाध्यक्ष ने पहलवानों का हाथ मिलवाकर पहली कुश्ती कराई। अखाड़े में पहली कुश्ती सोनू पहलवान मथुरा व शंकर पहलवान गाजीपुर के बीच हुई, जिसमें सोनू विजयी हुए। वहीं दूसरी कुश्ती राजू थापा पहलवान नेपाल व बक्तावर पहलवान राजस्थान के बीच हुई, जिसमें राजू थापा विजयी हुए। जिसके बाद अखाड़े में तमाम अन्य कुश्तियां भी हुईं। दंगल के आयोजकों ने बताया कि अखिल भारतीय विराट दंगल 9 अक्तूबर तक चलेगा। दंगल देखने के लिए दूसरे जनपद के लोग भी आते हैं और पहलवानों को खूब ईनाम भी देते हैं। इस मौके पर शिवम राठौर, मो.इलियास, सत्य प्रकाश शुक्ला, रमाकांत द्विवेदी और दंगल प्रभारी नूर मोहमद समेत तमाम लोग मौजूद रहे।