फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Cycle mistry burnt to death inside kiosks

खोखे के अंदर जलकर साइकिल मिस्त्री की मौत

Thu, 25 Mar 2021 12:41 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 25 Mar 2021 12:41 AM IST
विज्ञापन
Cycle mistry burnt to death inside kiosks
इसी खोखे में जलकर हुई हनीफ की मौत। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

मिल डायवर्जन रोड के किनारे रखे खोखे में सोते थे हनीफ

विज्ञापन
गोला गोकर्णनाथ। मंगलवार की रात नगर के विकास चौराहा पर निकट मिल डायवर्जन रोड के किनारे एक खोखा नुमा दुकान में सोये साइकिल मिस्त्री की जलकर मौत हो गई।
चीनी मिल की कॉलोनी के गेट के पास हनीफ (55) लकड़ी के खोखे की दुकान में साइकिल रिपेयरिंग का काम कर गुजर बसर करते थे। वह अविवाहित थे और दुकान के अंदर ही सोते थे। पड़ोस के दुकानदारों के अनुसार, हनीफ शराब के आदी थे। बताया कि हनीफ खोखे के अंदर मच्छरदानी लगाकर मार्टिन जलाकर सोए थे।
मंगलवार रात 11 बजे खोखे में आग लग गई। खोखे में लगी आग को देखकर पड़ोस में रहने वाले लोगों में चीख-पुकार मच गई। लोगों ने पड़ोस में लगे इंडिया मार्का नल से आग को बुझाने का प्रयास किया। पुलिस और फायर बिग्रेड को सूचना दी गई। जब तक आग बुझाई गई तब तक काफी देर हो चुकी थी। लकड़ी के खोखे के साथ हनीफ की जलकर मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन

खोखे के अंदर मार्टिन न लगाता तो शायद ये हादसा न होता

गोला गोकर्णनाथ। साइकिल मिस्त्री हनीफ की जलकर हुई मौत की घटना से पास पड़ोसी सिहर उठे हैं। लोगों का कहना है कि सोते वक्त लकड़ी के खोखे के अंदर मार्टिन न लगाता तो शायद ये हादसा न होता।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुम्हारन टोला निवासी मन्नू उफ़ॱर पूनम कुमार ने पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि उसकी मिल डायवर्जन रोड पर साइकिल की दुकान है, जहां उसके साइकिल रिक्शा खड़े होते हैं। पड़ोस में हनीफ लकड़ी के खोखे में साइकिल का सामान रखकर रिपेयरिंग का कार्य करता था। उसके घर से ही खाना बन कर रोज दोनों वक्त हनीफ के लिए आता था। हनीफ खाना खाने के बाद अपनी लकड़ी के खोखे की दुकान के अंदर मार्टिन लगाकर सोता था। कई बार मना भी किया गया, लेकिन वह नहीं माने।
मंगलवार की रात 11 बजे खोखे में आग लगी, जिससे अंदर सो रहे हनीफ की जलकर मौत हो गई है। मृतक की भाभी नाहरा बेगम ने बताया कि हनीफ उनसे कोई वास्ता नहीं रखता था। रात 12 बजे पुलिस ने हादसे की सूचना दी थी। दोनों बेटे आसिफ और आरिफ मृतक हनीफ का पोस्टमार्टम कराने लखीमपुर गए हैं।

कई बार मना किया था खोखे में मार्टिन जलाने के लिए

पड़ोस में खराद का काम करने वाले मुन्ना खां आदि दुकानदारों का कहना है कि हनीफ शराब का आदी था, लेकिन हरफनमौला और हंसमुख भी था। जिद्दी होने के कारण वह किसी की बात नहीं मानता था। लोगों ने कई बार सोते वक्त लकड़ी के खोखे के अंदर मार्टिन लगाने से मना भी किया था।

मृतक हनीफ लकड़ी के खोखे में साइकिल रिपेयरिंग का काम करता था, जो अविवाहित और शराब का आदी था। मृतक उसी खोखे में सोता था। सोते समय लगाई गई मार्टिन से खोखे में आग लगी है। आग लगने से खोखे के अंदर सो रहे हनीफ की जलकर मौत हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। - अरविंद कुमार पांडे, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली गोला

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed