{"_id":"68389af177a4cf3a7c0f9c6b","slug":"custom-office-remained-closed-queue-of-vehicles-at-the-border-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1004-146969-2025-05-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: बंद रहा कस्टम कार्यालय, सीमा पर लगी वाहनों की कतार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: बंद रहा कस्टम कार्यालय, सीमा पर लगी वाहनों की कतार
Thu, 29 May 2025 11:05 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Thu, 29 May 2025 11:05 PM IST
विज्ञापन
कृष्णा, गाइड, दुधवा नेशनल पार्क
धनगढ़ी (नेपाल)। नेपाल में आर्थिक वर्ष का बजट पेश होने के कारण बृहस्पतिवार को धनगढ़ी समेत देशभर के कस्टम भंसार कार्यालय बंद रहे। भारत से नेपाल जाने वाले मालवाहक व अन्य वाहनों की भंसार क्लीयरेंस न होने से वह गौरीफंटा बॉर्डर पर खड़े रहे, जिससे वाहनों की लंबी लाइन लग गई।
नेपाल में हर साल ज्येष्ठ माह में आर्थिक बजट पेश किया जाता है। बृहस्पतिवार को भी काठमांडू में उप प्रधानमंत्री व अर्थमंत्री विष्णु पौडेल ने बजट पेश किया। इसको लेकर धनगढ़ी कैलाली भंसार कार्यालय समेत नेपाल के सभी कस्टम कार्यालय बंद रहने से कामकाज भी बंद रहा। दूरदराज महानगरों से नेपाल आने वाले मालवाहक पेट्रोलियम पदार्थ टैंकर समेत अन्य वाहनों का क्लीयरेंस न होने से वह गौरीफंटा बाॅर्डर पर ही खड़े रहे। दूरदराज से आए मालवाहक ट्रक चालकों को परेशानी भी उठानी पड़ी। उधर, पर्यटकों के भी वाहन की कस्टम सुविधा न होने से परेशानियों का सामना करना पड़ा। कस्टम बंद होने से एसएसबी व पुलिस भी भारतीय वाहनों को नेपाल न जाने के लिए मना करती दिखी। संवाद