{"_id":"5849505a4f1c1be672449f8d","slug":"current-caught-woman-s-death","type":"story","status":"publish","title_hn":"करंट लगने से महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करंट लगने से महिला की मौत
अमर उजाला ब्यूरो महेवागंज/शारदानगर।
Updated Thu, 08 Dec 2016 10:51 PM IST
विज्ञापन
बिजली
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पतरासी गांव में रास्ते पर पड़े टूटे तार से हुआ हादसा
थाना फूलबेहड़ के पतरासी गांव मे रास्ते पर टूटे पड़े बिजली के तार की चपेट में आकर एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई। परिवार वालों को जानकारी हुई तो घर में कोहराम मच गया। ग्रामीणों ने बिजली अधिकारियों और पुलिस को घटना की जानकारी दी।
पतरासी गांव निवासी राममूर्ति ने बताया कि उनकी 26 वर्षीय पत्नी रीता बृहस्पतिवार दोपहर घर से खेत की ओर जा रहीं थीं। इस बीच रास्ते पर टूटे पड़े बिजली के तार में करंट होने से वह उसमें चिपक गई। जब तक लोग जान पाते, रीता की मौके पर ही मौत हो गई। इससे घर में कोहराम मच गया। ग्रामीणों की भीड़ भी इकठ्ठा हो गई। ग्रामीणों ने शारदानगर विद्युत सब स्टेशन पर फोन कर लाइन बंद कराई। साथ ही पुलिस को भी सूचित किया। जेई मोहम्मद कामिल ने बताया कि हादसे की जानकारी मिली है। हादसा मेन लाइन से नही हुआ। पोल से किसी ग्रामीण द्वारा खींची गई घरेलू लाइन के टूटने से यह हादसा हुआ है। एसओ आरके सिंह ने बताया कि मोबाइल पर घटना की जानकारी मिली है। पुलिस को मौके पर भेजा गया है। परिवार वाले अगर तहरीर देंगे तो शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।