फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Curfew-like situation on Lakhimpur Road

लखीमपुर रोड पर कर्फ्यू जैसे रहे हालात

Sun, 11 Sep 2022 01:00 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 11 Sep 2022 01:00 AM IST
विज्ञापन
Curfew-like situation on Lakhimpur Road
सुरक्षा को लेकर पुलिस ने सीएचसी जाने वाले रास्ते पर लगाई बेरिकेडिंग - फोटो : LAKHIMPUR
गोलागोकर्णनाथ। मुख्यमंत्री का काफिला जिन रास्तों से होकर गुजरना था उन रास्तों पर कर्फ्यू जैसे हालात रहे। स्थानीय प्रशासन ने सदर चौराहे से डिग्री कॉलेज के आगे से भूतनाथ मंदिर होते हुए दिवंगत विधायक अरविंद गिरि के फार्म हाउस तक के रास्तों पर आवागमन प्रतिबंधित कर दिया था। मुख्य सड़क पर निकलने वाली गलियां बल्लियां लगाकर बंद कर दी गईं। ऐसे में इन रास्तों के किनारे रहने वाले लोगों को करीब एक घंटे तक घरों में ही कैद रहना पड़ा। संवाद
विज्ञापन

अधिकारियों की अदूरदर्शिता से मरीज रहे बेहाल
गोलागोकर्णनाथ। जिम्मेदारों ने बिना कुछ सोचे समझे पब्लिक इंटर कॉलेज के मैदान में हेलिपैड बनवा दिया, जबकि इसके सामने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र है। हेलिपैड पर सीएम का हेलीकॉप्टर उतरने से करीब 20 मिनट पहले ही सुरक्षा कर्मियों ने मरीजों को अस्पताल जाने से रोक दिया। इससे गर्भवती महिलाओं से लेकर बच्चों और बुजुर्गों को दवा दिलाने के लिए आए तीमारदारों में नाराजगी रही। लोगों का कहना था कि जब सीएम को भूतनाथ रोड होकर विधायक के फार्म पर जाना था तो हेलीपैड सीजीएनपीजी कॉलेज में बनाना चाहिए था। वहां से फार्म हाउस करीब था और लोगों को दिक्कत भी न होती। एक युवक ने बताया कि बच्चे को अचानक बुखार आ गया। दवा दिलवाने के लिए सीएचसी जा रहे थे। पुलिसवाले एक घंटे के बाद जाने के लिए कह रहे हैं। संवाद
विज्ञापन

पहली बार कोई मुख्यमंत्री पहुंचा भोले के दरबार
सीएम योगी सूबे के ऐसे पहले मुख्यमंत्री हैं, जिन्होंने शिवमंदिर पहुंचकर विधि-विधान से पूजन किया। सीएम योगी को मुख्य पुजारी पं. दिनेश कुमार मिश्रा ने विधिवत गंगाजल, दही, शहद, दूध से अभिषेक कराया। इसके बाद सीएम ने भगवान भोलेनाथ को फूल, फल, भांग, धतूरा आदि अर्पित कर शिव स्तुति एवं आरती की। इसके बाद दक्षिणा चढ़ाकर आशीर्वाद लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुजारी पंडित दिनेश कुमार मिश्रा ने बताया मंदिर में वह तीसरी पीढ़ी के मुख्य पुजारी हैं। बाबा रामचरण मिश्रा, पिता शंभू दयाल मिश्रा मुख्य पुजारी थे। 2004 में पिता जी का स्वर्गवास होने के बाद से वह शृंगार पूजा आदि करवा रहे हैं। उन्होंने बताया कि सीएम योगी सूबे के पहले मुख्यमंत्री हैं, जिन्होंने बाबा के दरबार पहुंचकर कर उनका पूजन किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed