फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   cultural

नवरात्र : हवन-पूजन कर कन्याभोज कराया

Fri, 15 Oct 2021 01:27 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 15 Oct 2021 01:27 AM IST
विज्ञापन
cultural
लखीमपुर खीरी के संकटा देवी मंदिर में कन्याभोज कराती महिला। - फोटो : LAKHIMPUR
लखीमपुर खीरी। नवरात्र के अंतिम दिन महानवमी पर घर-घर हवन-पूजन और कन्याभोज कराया गया। देवी मंदिरों में श्रद्घालुओं की जबरदस्त भीड़ रही। शहर की गायत्री शक्तिपीठ पर नौ दिवसीय सामूहिक जप अनुष्ठान का पूर्णाहुति के साथ समापन हुआ।
विज्ञापन

शहर के प्राचीन संकटादेवी मंदिर में बृहस्पतिवार को सुबह से दर्शनार्थियों की भारी भीड़ रही। दिन भर भक्तों की लंबी कतारें लगी रहीं। तमाम लोगों ने मंदिर में हवन-पूजन के बाद कन्याभोज कराया। घरों में कन्याभोज का सिलसिला दिन भर जारी रहा। शहर में शीतला देवी मंदिर, वंकटा देवी मंदिर, भुइयां माता मंदिर आदि में हवन-पूजन और कन्या भोज कराया गया। की धूम रही। गायत्री शक्तिपीठ पर नौ दिवसीय जप अनुष्ठान का महानवमी के पूर्णाहुति के साथ समापन हुआ।
विज्ञापन

बांकेगंज। कस्बे के राधा-कृष्ण मंदिर प्रांगण में आयोजित दुर्गा पूजा समारोह का बृहस्पतिवार को विधिविधान और वैदिक मंत्रोचारण के साथ समापन हुआ। इस मौके हवन पूजन के साथ विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। शास्त्री कुसुम कुमार वाजपेयी ने पंडाल में सजाए गए दरबार में विराजमान मातारानी को हलुआ और चना का भोग लगाया। शुक्रवार को दुर्गा मूर्ति का विसर्जन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

संसारपुर। नवरात्र के अंतिम दिन बड़ी संख्या में देवी भक्तों ने दुर्गा शप्तशती का पाठ कर मां सिद्धिदात्री की पूजा की। घरों में हवन-पूजन के बाद कन्याभोज कराया गया।
बिजुआ। यहां पडरियातुला, गुलरिया, नौसरजोगी, बिजुआ, भानपुर, इटकुटी, बरमबाबा, भीरा, बोझवा, मटेहिया, मूडासवारान, मालपुर, रायपुर आदि गांवों में में हवन पूजन और कन्याभोज हुआ।
मोहम्मदी। नगर के पुवायां रोड स्थित नवनिर्मित श्री श्याम वल्लभा मंदिर में नौ दिवसीय देवी जगरण और भजन कीर्तन का आयोजन किया गया। वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पंडित संतोष ने हवन-पूजन आदि अनुष्ठान सम्पन्न कराया। इसके अलावा छोटी देवी मंदिर, अस्तल मंदिर, देवि स्थान मंदिर, नर्मदेश्वर नाथ मंदिर, मियांपुर में डूढ़ी देवी मंदिर में हवन, पूजन और भंडारा किया गया।
गोला गोकर्णनाथ। यहां बजाज हिंदुस्तान शुगर लिमिटेड गोला विद्यालय प्रांगण में मनाए जा रहे श्री दुर्गा पूजा समारोह में माता रानी का जागरण किया गया। बजाज चीनी मिल की पुरानी कॉलोनी के वैष्णो दरबार में यूनिट हेड ओमपाल सिंह ने हवन पूजन किया और कन्याभोज कराया। इसके बाद भंडारा हुआ। बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। आदिती शर्मा, गुनगुन कुशवाहा, आरोही शर्मा, कीशु गुप्ता, आकाश श्रीवास्तव आदि बच्चों ने शिव तांडव, झांकियां, मेरा दिल तुझपे कुर्वा मुरलिया बाले रे सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए।

बेलरायां। रेलवे स्टेशन रोड के शिवमंदिर पर भंडारे का आयोजन किया गया। इस दौरान सैकड़ों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। यहां 101 कन्याओं को भोजन कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed