{"_id":"5f92ff668ebc3e5be028c6a7","slug":"cultural-lakhimpur-news-bly4244292107","type":"story","status":"publish","title_hn":"शारदा और घाघरा किनारे गड्ढा खोदकर होगा मूर्ति विसर्जन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शारदा और घाघरा किनारे गड्ढा खोदकर होगा मूर्ति विसर्जन
विज्ञापन
धौरहरा। नवरात्र में मां दुर्गा की मूर्तियों का विसर्जन नदियों में होता था, लेकिन हादसों और जल प्रदूषण की वजह से नदियों में मूर्ति विसर्जन पर प्रशासन ने रोक लगा दी है। मूर्तियों को शारदा और घाघरा नदियों के किनारे गड्ढा खुदवा कर उसमें नदी का जल भरवाया जाएगा। इसको लेकर एसडीएम ने मूर्ति विसर्जन स्थल चयनित किया है।
नवरात्र समापन के बाद स्थापित मां दुर्गा की मूर्तियों को विसर्जन के लिए चयनित स्थल जालिम नगर पुल घाघरा नदी और शारदा नगर में शारदा नदी का एसडीएम एस सुधाकरन और सीओ अरविंद कुमार वर्मा ने निरीक्षण किया। इन नदियों के किनारे मूर्ति विसर्जन के लिए जेसीबी से गड्ढा खुदवाया गया। उसमें उसी नदियों का पानी भरवा कर मूर्ति विसर्जन कराए जाने के संबंध में निर्देश दिए। नगर पंचायत कर्मचारियों ने जेसीबी से गड्ढा बना कर पानी भर दिया है। विसर्जन स्थल पर क्षेत्रीय राजस्व निरीक्षक, लेखपाल, ग्राम प्रधान व पुलिसकर्मी की मूर्तियों का विसर्जन कराने के लिए ड्यूटी लगाई गई है। निरीक्षण के दौरान प्रभारी निरीक्षक ईसानगर हरीओम श्रीवास्तव, क्षेत्रीय राजस्व निरीक्षक सुधीर श्रीवास्तव, लेखपाल नितेश मिश्रा व नगर पंचायत धौरहरा के कर्मचारी मौजूद रहे। संवाद