{"_id":"5df7c8608ebc3e879d41ecd5","slug":"cultural-lakhimpur-news-bly3881001181","type":"story","status":"publish","title_hn":"व्यंजन महोत्सव: विभिन्न व्यंजनों ने खूब लुभाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
व्यंजन महोत्सव: विभिन्न व्यंजनों ने खूब लुभाया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महंगापुर। सेवा सुरक्षा बंधुत्व को बढ़ावा देते हुए 39वीं वाहिनी एसएसबी गदनियां मुख्यालय पर एसएसबी की तरफ से व्यंजन महोत्सव मेले का आयोजन किया गया। जिसमें स्टॉलों पर विभिन्न व्यंजनों को सजाया गया। खेल भी हुए, जिसमें प्रतिभागियों ने उत्साह से प्रतिभाग किया।
39वीं वाहिनी एसएसबी मुख्यालय पर आयोजित व्यंजन महोत्सव मेले का कमांडेंट मुन्ना सिंह ने फीता काटकर शुभारंभ किया। संदीक्षा अध्यक्ष किरन सिंह ने कमांडेंट के साथ मेले में मौजूद व्यंजन के स्ंटालों का अवलोकन किया। साथ ही खेलों का शुभारंभ भी कराया। खेलों में म्यूजिकल चेयर, फुटबाल, किक तथा मटका फोड़ प्रतियोगिताएं हुईं। उधर व्यंजन के पंडालों में ढोकला, चाट, दाल बाटी, वेज बिरयानी, चूरमा, छोले भटूरे, राइस प्लेट, गाजर का हलवा, ब्रेड पकौड़ा, गुलाब जामुन, सरसों का साग, मक्के की रोटी, डोसा, इडली, सांभर, मोमोज, चाऊमीन आदि व्यंजन शामिल रहे। इस दौरान डिप्टी कमानडेंट अरविंद कुमार, उपेंद्र सिंह डांगी के साथ ही काफी संख्या में जवान व उच्चाधिकारी मौजूद रहे। मेले में गदनियां, बरेली फार्म, महंगापुर आदि के ग्रामीणों ने भी विभिन्न व्यंजनों का भरपूर लुत्फ उठाया।