फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   cultural

... कौन सी दफा में लेकर चला रे सिपहिया

Sun, 15 Dec 2019 02:10 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 15 Dec 2019 02:10 AM IST
विज्ञापन
cultural
लखीमपुर खीरी। पासिंग आउट परेड से पहले शनिवार को पुलिस लाइंस में रिक्रूटों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों में जमकर धमाल मचाया। गीत-गजल गाकर समां बांध दिया। रिक्रूट रामप्रताप यादव ने ‘कौन सी दफा में लेकर चला रहे सिपहिया’ गीत के माध्यम से पुलिस विभाग में व्याप्त भ्रष्टाचार पर तीखा प्रहार किया।
विज्ञापन

पुलिस लाइंस में करीब पौने दो सौ रिक्रुट छह महीने का प्रशिक्षण ले रहे थे, जो पूरा हो चुका है। सोमवार को रिक्रूटों की पासिंग आउट परेड होगी। परेड के बाद यह रिक्रूट उत्तर प्रदेश पुलिस के बेड़े में शामिल हो जाएंगे। पासिंग आउट परेड से पूर्व शनिवार को विदाई समारोह हुआ। जिसमें पुलिस लाइंस स्थित श्रीराधा कृष्ण मंदिर परिसर में सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए। कार्यक्रम में रिक्रूट आनंद कुमार चौरसिया, मनीष कुमार, राहुल विश्वकर्मा, प्रभुशरण यादव आदि ने कई गीत और भजन गाए। शरद गुप्ता, विपिन नायक ने अपने हास्य व्यंग से लोगों को खूब हंसाया। रिक्रूट रामप्रताप यादव ने पुलिस में व्याप्त भ्रष्टाचार पर ‘..कौन सी दफा में लेकर चला रहे सिपहिया’ गीत गाकर मौजूदा व्यवस्था पर चोट की। साथ ही लोगों से रिश्वत लेने से दूर रहने की प्रेरणा दी। कार्यक्रम में डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह, एसपी पूनम, विधायक अरविंद गिरि, योगेश वर्मा, मंजू त्यागी, एमएलसी शशांक यादव, एएसपी शैलेंद्र लाल, एसडीएम सदर डॉ. अरुण कुमार सिंह, सीओ सिटी विजय आनंद, प्रभारी निरीक्षक सदर अजय प्रकाश मिश्र सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed