{"_id":"5df3caa48ebc3e87f939f2f6","slug":"cultural-lakhimpur-news-bly387851296","type":"story","status":"publish","title_hn":"कथा व्यास, वक्ताओं को सम्मानित कर किया विदा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कथा व्यास, वक्ताओं को सम्मानित कर किया विदा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोला गोकर्णनाथ। त्रिलोकीनाथ मंदिर परिसर में हुए नौ दिवसीय श्री रुद्र महायज्ञ एवं विशाल मानस वेदांत सम्मेलन के समापन पर कथा व्यास एवं वक्ताओं को सम्मानित कर दान दक्षिणा देकर विदा किया गया।
त्रिलोकीनाथ मंदिर परिसर में चार दिसंबर को आयोजक पंकज मिश्र महारथी और यज्ञाचार्य राजेश शास्त्री के दिशा निर्देशन में वेदांत सम्मेलन शुरू हुआ था, जिसमें विठूरधाम के अजयानंद जी महाराज, शाहजहांपुर के डॉ. मयंक शेखर, नैमिषधाम की संजीवनी मिश्र, निरंजना देवी, हरदोई के अतुल कुमार मिश्र, वृंदावन के बाल व्यास रोहितानंद जी ने नौ दिन तक विभिन्न प्रसंगों पर श्रोताओं को धर्म, सत्कर्म, संमार्ग पर चलने के लिए प्रेरित किया। समापन पर श्रद्धालुओं ने कथा व्यास और वक्ताओं को अंग वस्त्र, स्मृति चिह्न भेंटकर दान दक्षिणा देकर आशीर्वाद लेकर विदा किया।
इस मौके पर अरविंद पांडे, काशी विश्वनाथ तिवारी, प्रमोद गुप्ता, पंकज बाजपेयी, आलोक तिवारी आदि मौजूद रहे।