{"_id":"5debeb808ebc3e1c0518a8e8","slug":"cultural-lakhimpur-news-bly387174431","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीता स्वयंवर के समय एक-दूजे के हुए 16 जोड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीता स्वयंवर के समय एक-दूजे के हुए 16 जोड़े
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
निघासन। कस्बे में चल रहे रामलीला मेले में 16 जोड़ों का विवाह गायत्री शक्ति पीठ की टीम ने कराया। बतौर मुख्य अतिथि सपा नेता धनीराम मौर्य और सिंगाही चेयरमैन उत्तम मिश्रा ने वर-वधू को आशीर्वाद दिया। मेले में चल रही रामलीला नाटक में धनुष तोड़ने के बाद जब सीता ने राम को वरमाला पहनाई। उसी समय सभी जोड़ों ने भी एक दूसरे को जयमाला डाली।
कार्यक्रम का शुभारंभ धनीराम व उत्तम मिश्रा ने गायत्री मां के चित्र पर दीप प्रज्वलित कर किया। उन्होंने कहा कि गरीबों के हित को ध्यान में रखते हुए रामलीला मेले में विवाह समारोह कराना खुद में एक अनूठी पहल है। मेले में रामकिशोर मौर्य, केदारनाथ, नवरतन समेत कई लोगों ने वर-वधू को दान दिया। मेला कमेटी की तरफ से गृृहस्थी का पूरा सामान देने के अलावा पंकज मौर्य और केके पाल ने प्रत्येक जोड़े को बक्सा दान में दिया। मेला कमेटी ने विवाह प्रमाणपत्र भी दिए। इस दौरान दयाशंकर, रवींद्र यादव, बीडीओ आलोक वर्मा, फूलबेहड़ की सीडीपीओ पूजा त्रिपाठी, जेई ओमवीर सिंह समेत क्षेत्र के तमाम लोग मौजूद रहे।