फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   CRS inspection of Mailani-Puranpur section today

मैलानी-पूरनपुुुर खंड का सीआरएस निरीक्षण आज

Mon, 27 Dec 2021 12:45 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 27 Dec 2021 12:45 AM IST
विज्ञापन
CRS inspection of Mailani-Puranpur section today
क्रॉसिंग पर पुताई करता श्रमिक।
पूरनपुर-शाहगढ़ खंड का कल होगा निरीक्षण
विज्ञापन

मैलानी। आमान परिवर्तन का काम पूरा होने के बाद मैलानी-पूरनपुर रेेलखंड का सीआरएस सोमवार को और पूरनपुर-शाहगढ़ खंड का सीआरएस मंगलवार को होगा।
एनई रेलवे इज्जतनगर के जनसंपर्क अधिकारी राजेंद्र सिंह ने बताया कि एनई रेलवे के रेल संरक्षा आयुुक्त मोहम्मद लतीफ खान आज 26 दिसंबर को सुबह साढ़े नौ बजे से मैलानी-पूरनपुर खंड का निरीक्षण करेंगे। अगले दिन पूरनपुर-शाहगढ़ खंड का निरीक्षण करने के बाद वापस मुख्यालय लौट जाएंगे। सीआरएस निरीक्षण के समय डीआरएम इज्जतनगर और आरवीएनएल के अधिकारी भी मौजूद रहेंगे।
सीआरएस निरीक्षण की तैयारी में आखिर तक डटे रहे कर्मी
मैलानी। मैलानी-शाहगढ़ रेल खंड के सीआरएस निरीक्षण को देखते हुए आरवीएनएल के कर्मी रविवार को आखिर तक तैयारियों में डटे रहे। पलिया रोड स्थित रेलवे क्रॉसिंग पर रंगाई पुताई के साथ ही बूम की मरम्मत का काम भी किया गया।
विज्ञापन

रेल संरक्षा आयुक्त मोहम्मद लतीफ खान सोमवार को पहले चरण में मैलानी-शाहगढ़ खंड के मैलानी-पूरनपुर खंड का निरीक्षण करेंगे। मैलानी स्थित रेलवे क्रासिंग संख्या 179 के थोड़ा आगे इज्जतनगर डिवीजन शुरू हो जाता है। लिहाजा निरीक्षण मुख्यत: इज्जतनगर डिवीजन में होना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोमवार को होने वाले मैलानी-पूरनपुर खंड के सीआरएस के निरीक्षण को देखते हुए कार्यदायी संस्था आरवीएनएल के कर्मचारी रविवार को आखिर तक डटे रहे। क्रॉसिंग संख्या 179 के बूम की गड़बड़ी को भी रविवार को सही कराया गया। इस कारण क्रॉसिंग पर कई बार वाहनों का जाम लग गया। इसके अलावा क्रॉसिंग के आसपास सड़क व स्लीपरों की रंगाई-पुताई का काम भी शाम तक जारी रहा। इज्जतनगर सीमा पर रेल संरक्षा आयुक्त के स्वागत में स्वागत द्वार भी लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed