{"_id":"5f2301998ebc3e9fee66bd26","slug":"crowds-gathered-in-markets-before-bakrid-and-rakshabandhan-lakhimpur-news-bly414603291","type":"story","status":"publish","title_hn":"बकरीद और रक्षाबंधन से पहले बाजारों में उमड़ी भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बकरीद और रक्षाबंधन से पहले बाजारों में उमड़ी भीड़
विज्ञापन
बाजार में दुकानों पर नहीं हो रहा सामाजिक दूरी का पालन। संवाद
- फोटो : LAKHIMPUR
लखीमपुर खीरी। बकरीद और रक्षा बंधन नजदीक आते ही बाजारों में भीड़ बढ़ने लगी है। बृहस्पतिवार को बाजार में काफी भीड़भीड़ रही। मुख्य मार्गों पर निकलना मुश्किल हो गया। तमाम दुकानों से सैनिटाइजर नदारद था तो सामाजिक दूरी भी नहीं दिखा।
पहली अगस्त को बकरीद और इसके दो दिन बाद रक्षाबंधन है। कोरोना संक्रमण के चलते बाजारों में कम भीड़भाड़ थी, लेकिन त्योहार के नजदीक आते ही बाजारों की रौनक बढ़ गई है। त्योहार को लेकर बृहस्पतिवार को शहर की खपरैल बाजार, कपड़ा मार्केट, किराना बाजार आदि में काफी भीड़ रही। कपड़ों और फुटवियर की दुाकानों पर लोगों ने जमकर खरीदारी की। बाजार में दो गज पर न तो गोले बने दिखाई दिए। न ही लोगों ने खुद ही सामाजिक दूरी का पालन किया। कई लोग बिना मास्क के ही बाजार में घूमते रहे, इन्हें कोई रोकने और टोकने वाला नहीं था। यही हाल संकटा देवी रोड, कचहरी रोड, कोतवाली सदर रोड आदि का रहा। संकटा देवी चौराहा और नौरंगाबाद में जाम की स्थिति बनी रही। इससे लोगों को निकलने में खासी दिक्कत हुई। नौरंगाबाद चौराहा पर करीब पौन घंटे तक भीषण जाम लगा रहा। यहां तैनात होमगार्ड मूकदर्शक बने खड़े रहे।
पलिया में सज गया राखी बाजार, पर अब तक नहीं हुआ गुलजार
पलियाकलां। राखी का बाजार सज गया है लेकिन कोरोना के चलते भीड़भाड़ न होने से वहां पर सन्नाटा पसरा रहा। जबकि पिछले साल की तुलना में इस साल राखी के दाम भी कुछ कम हैं। दुकानदारों को डर है कि कोरोनाकाल में उनकी दुकानदारी पर कोई ज्यादा असर न पड़े। ऐसे में उन्होंने कई दिन पहले से ही दुकानें सजाईं हैं। संवाद