{"_id":"62f4012cdc9dfc26a47d8b50","slug":"crowd-of-women-gathered-at-the-festival-buses-fell-short-lakhimpur-news-bly494073870","type":"story","status":"publish","title_hn":"त्योहार पर उमड़ी महिलाओं की भीड़, कम पड़ गईं बसें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
त्योहार पर उमड़ी महिलाओं की भीड़, कम पड़ गईं बसें
विज्ञापन
बस का इंतजार करते यात्री।
आज और कल दो दिन महिलाएं कर सकेंगीं नि:शुल्क यात्रा
रोडवेज बस के परिचालक बिना पैसों के जारी करेंगे टिकट
लखीमपुर खीरी। रक्षाबंधन को लेकर बुधवार को रोडवेज बस अड्डे पर यात्रियों की काफी भीड़ रही। इनकी संख्या को देखते हुए बस अड्डे पर बसों की संख्या कम पड़ गई। स्थिति यह बन गई कि जो भी बस बस अड्डे पर पहुंचती उसी में सीट पाने के लिए यात्रियों में मारामारी मच जाती है। अपने गंतव्य तक जाने के लिए महिलाओं को काफी देर तक बसों की प्रतिक्षा करनी पड़ी।
अबकी बार रक्षाबंधन दो दिन मनाया जाएगा। इसके लिए योगी सरकार ने भी दो दिन के लिए महिलाओं को मुफ्त सफर कराने का एलान किया है। ऐसे में बृहस्पतिवार को त्योहार मनाने के लिए बुधवार दोपहर से ही बस अड्डे पर महिलाओं की भीड़ उमड़ने लगी। यात्रियों खासकर महिलाओं की संख्या को देखते हुए लखीमपुर डिपो पर बसें कम पड़ गईं। हालात इतने खराब हो गए कि जो भी बस आती उसी में सीट पाने के लिए यात्रियों में मारामारी मच जाती। हालांकि यात्रियों को गंतव्य तक पहुंचाने के लिए डिपो प्रशासन बसों के अतिरक्त फेरे लगवाता रहा। मगर, भीड़ को देखते हुए डिपो प्रशासन बेबस रहा। इस कारण यात्रियों खासकर महिलाओं को बस के लिए घंटो बस अड्डे पर प्रतीक्षा करनी पड़ी।
यात्रियों को गंतव्य तक भेजवाने के लिए बसों की पर्याप्त व्यवस्था की गई है। डिपो की बसों का अतिरिक्त संचालन किया जा रहा है। मुसाफिरों को किसी तरह की दिक्क्त न होने पाए इसका पूरा ख्याल रखा जा रहा है।
विज्ञापन
- जोगेंद्र सिंह, एआरएम लखीमपुर डिपो