{"_id":"67042568d44ba0dfe2013884","slug":"crowd-gathered-to-make-and-amend-aadhaar-card-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1004-130674-2024-10-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: आधार कार्ड बनवाने और संशोधन के लिए उमड़ी भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: आधार कार्ड बनवाने और संशोधन के लिए उमड़ी भीड़
विज्ञापन
पलिया उप डाकघर के नीचे लगी आधार बनवाने वालों की लाइन। संवाद
पलियाकलां। पलिया क्षेत्र में आधार कार्ड बनवाने और संशोधन के लिए वैकल्पिक व्यवस्था न होने से उप डाकघर में लोगों की भीड़ उमड़ रही है। पुलिस की मौजूदगी में लोगों को टोकन बंटवाने पड़े।
सोमवार को उप डाकघर पर नोटिस चस्पा कर आधार कार्ड संबंधित कार्य होने की बात लिखी गई। नोटिस देख आधार कार्ड बनवाने के लिए भीड़ का तांता लग गया। सुबह छह बजे से लोग लाइन में लगे हुए दिखाई दिए। यहां तक कि नगर पालिका मार्ग पर भी भारी संख्या में वाहनों की भीड़ लग गई। दस बजे तक यह भीड़ बढ़कर सैकड़ों में हो गई।
उसके बाद स्टाफ को पुलिस बुलानी पड़ी। पुलिस ने लाइन लगवाकर टोकन दिलाने का काम किया। लोगों ने कहा कि बेहतर इंतजाम न होने के कारण वह सुबह से ही लाइन में लगे हैं। भीड़भाड़ के कारण कई बार नगर पालिका मार्ग पर जाम की स्थिति भी बनी रही। इसी मार्ग से होकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का रास्ता है। ऐसे में कई मरीजों को भी जूझना पड़ा।