{"_id":"66eb30105b9574c30d09ee94","slug":"cross-examination-in-tikunia-violence-completed-hearing-to-be-held-today-also-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1008-129360-2024-09-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: तिकुनिया हिंसा में जिरह पूरी, आज भी होगी सुनवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: तिकुनिया हिंसा में जिरह पूरी, आज भी होगी सुनवाई
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। तिकुनिया हिंसा मामले में मंगलवार को सातवें गवाह के रूप में पेश सुरजीत सिंह चानी से जिरह पूरी हो गई। अदालत ने अभियोजन पक्ष के अन्य गवाहों को पेश करने का आदेश दिया है। अब तक अनुपस्थित रहे गवाहों के खिलाफ अदालत ने जमानती वारंट जारी करने का आदेश दिया है।
एडीजे देवेंद्र नाथ सिंह की अदालत में जिला शासकीय अधिवक्ता और वादी के वरिष्ठ अधिवक्ता ने मंगलवार को अभियोजन की ओर से पेश सातवें गवाह सुरजीत सिंह चानी से पिछली सुनवाई में अधूरी रह गई जिरह को पूरा किया। इसके बाद अदालत में एक बार फिर तिकुनिया हिंसा के समय पर बनाए गए वीडियो अभियोजन को उपलब्ध कराए गए। क्लिप को लेकर मुख्य रूप से सवाल किए गए। देर शाम जिरह पूरी होने के बाद एडीजे ने अन्य गवाहों को पेश करने का आदेश दिया। साथ ही कुछ गवाहों के खिलाफ जमानती वारंट जारी किए हैं। मामले में अगली सुनवाई बृहस्पतिवार को होगी। संवाद