{"_id":"66c7ab9778f1ec311f0e8d66","slug":"cross-examination-continues-in-tikunia-violence-hearing-on-18th-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1003-127536-2024-08-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: तिकुनिया हिंसा में जिरह जारी, सुनवाई 18 को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: तिकुनिया हिंसा में जिरह जारी, सुनवाई 18 को
विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। तिकुनिया हिंसा केस में अहम गवाह सुरजीत सिंह चानी से बृहस्पतिवार को जिरह शुरू हो गई है। कई वकीलों ने जिरह पूरी कर ली है तो देर शाम तक कुछ वकीलों की ओर से जिरह होनी रह गई है। अगली सुनवाई के लिए एडीजे देवेन्द्र नाथ सिंह की अदालत ने 18 सितंबर की तारीख तय की है। अदालत के निर्देश पर अभियोजन टीम ने अगली सुनवाई में पेश किए जाने वाले पांच गवाहों के नाम दाखिल किए हैं।
तिकुनिया हिंसा मामले में मौके पर कवरेज करने वाले पत्रकार सुरजीत सिंह चानी ने पिछली सुनवाई में अपनी मुख्य परीक्षा के बयान दर्ज कराए थे। वादी की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता ने बताया कि गवाह सुरजीत मौके पर मौजूद थे। सात वीडियो क्लिप बनाए थे। जो एसआईटी ने अपनी रिपोर्ट में दाखिल किए हैं।
विज्ञापन
फॉरेंसिक लैब ने भी सघनता से जांच के बाद वीडियो क्लिप के ओरिजिनल होने पर मोहर लगाई थी। बृहस्पतिवार को मुख्य आरोपी आशीष मिश्र के अधिवक्ता की ओर से लंबी जिरह की गई तो उसके बाद दूसरे वकील ने अपनी जिरह पूरी की। वहीं अन्य कई आरोपियों की ओर से जिरह होने शेष रह गई है।
विज्ञापन
इन पांच की होगी गवाही
सुप्रीम अदालत के निर्देश पर केस का ट्रायल कर रही अदालत में तेजी से सुनवाई करने की रणनीति बनी है। जिसके चलते एडीजे देवेंद्र नाथ सिंह ने अभियोजन टीम से उन पांच गवाहों की सूची दाखिल करने के निर्देश दिए थे। जिन्हें अगली सुनवाई में बयान दर्ज कराने के लिए पेश किया जाएगा। इस संबंध में उत्तरांचल के उधम सिंह नगर निवासी हरपाल सिंह, निघासन के गोविंदपुर निवासी जसवीर सिंह, निघासन सहतेपुरवा के सखवंत सिंह और रुपैडीहा बहराइच के अडगोडवा निवासी मेजर सिंह और रामपुर के खजुरिया थाना क्षेत्र निवासी हरदीप सिंह के नाम दाखिल किए गए हैं।
18 सितंबर से विधिवत होगी सुनवाई
संभावना है कि 18 सितंबर से दिन प्रतिदिन आधार पर सुनवाई होगी, अदालत में पांचों गवाहो के बयान दर्ज किए इसके लिए अलग से तकनीक पर नजर रखने के लिए कंप्यूटर प्रभारी और नोडल अधिकारी को निर्देशित किया है
क्रॉस केस की सुनवाई आज
लखीमपुर खीरी। तिकुनियां हिंसा के क्रॉस केस मामले में एडीजे देवेंद्र नाथ सिंह की अदालत में शुक्रवार को गवाही के लिए पेशी लगी है। जिसमें वरिष्ठ अधिवक्ता की ओर से अभियोजन के गवाह वासुदेव शुक्ल को पेश करने की रणनीति बनाई गई है। संवाद