फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   crocodile seized and killed a fisherman who had jumped into the river in Lakhimpur kheri

लखीमपुर खीरी: नाले में कूदे मछुआरे को मगरमच्छ ने दबोचकर मार डाला, शव दबाए काफी देर तैरता रहा

Wed, 16 Sep 2026 08:09 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Published by: Mukesh Kumar Updated Wed, 16 Sep 2026 08:09 PM IST
सार

पलियाकलां में बुधवार सुबह मछली पकड़ने गए अली हुसैन को मगरमच्छ ने दबोच लिया। जाल छुड़ाने नदी में उतरे अली को मगरमच्छ गहरे पानी में खींच ले गया, जिससे उनकी मौत हो गई। 

विज्ञापन
crocodile seized and killed a fisherman who had jumped into the river in Lakhimpur kheri
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

लखीमपुर खीरी के पलियाकलां में दुधवा मार्ग पर बंसी नगर रेलवे क्रॉसिंग के पास पुलिया पर मछली पकड़ने गए अली हुसैन (50) को बुधवार सुबह मगरमच्छ ने दबोच लिया। वह जाल छुड़ाने के लिए नाले में कूदे थे। मगरमच्छ उन्हें गहरे पानी में खींच ले गया और काफी देर तक शव जबड़े में दबाए पानी में तैरता रहा। लोगों ने घेराबंदी कर शव बाहर निकाला।

विज्ञापन


मोहल्ला माहीगिरान द्वितीय निवासी अली हुसैन साथियों के साथ दुधवा जंगल के पास तेरारागोला पुलिया के निकट नदी में मछली पकड़ने गए थे। उनका जाल पानी में झाड़ियों में फंस गया। जाल छुड़ाने के लिए अली हुसैन नाले में उतरे, तभी पानी में मौजूद मगरमच्छ ने हमला कर दिया और उन्हें गहरे पानी में खींच लिया।

विज्ञापन

काफी देर तक अली के बाहर न आने पर साथियों ने तलाश शुरू की। मगरमच्छ उन्हें जबड़े में दबाए पानी में मिला। आसपास अन्य मगरमच्छ भी मंडरा रहे थे। शोर मचाने पर भी उसने शव नहीं छोड़ा।

सूचना पर मोहल्ले के सैकड़ों लोग पहुंच गए। कुछ युवकों ने पानी में घेराबंदी कर शव छुड़ाने का प्रयास किया। जानकारी पर एसडीएम पुष्पक तोमर, पुलिस और एनडीआरएफ की टीम भी मौके पर पहुंची। हालांकि इससे पहले ही शव को मगरमच्छ के चंगुल से निकाल लिया गया। एसडीएम ने बताया कि पुलिस ने शव पोस्टमॉर्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed