{"_id":"68c97bbdeff3aa1ef70fc788","slug":"crocodile-dragged-a-villager-into-water-in-khiri-2025-09-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kheri: ग्रामीण को पानी में खींच ले गया मगरमच्छ, कंडवा नदी पर बनी अस्थायी पुलिया को पार करते समय हुई घटना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kheri: ग्रामीण को पानी में खींच ले गया मगरमच्छ, कंडवा नदी पर बनी अस्थायी पुलिया को पार करते समय हुई घटना
Tue, 16 Sep 2025 08:31 PM IST
आकाश दुबे
संवाद न्यूज एजेंसी, महेवागंज (लखीमपुर खीरी)
संवाद न्यूज एजेंसी, महेवागंज (लखीमपुर खीरी)
Published by: आकाश दुबे
Updated Tue, 16 Sep 2025 08:31 PM IST
सार
ग्रामीणों ने डोंगे डालकर अस्थाई पुलिया बनाई हुई है। इसको पार करते समय मगरमच्छ ने अचानक ग्रामीण पर हमला कर दिया। बताते हैं कि चरवाहे जब तक बचाते, तब तक मगरमच्छ उन्हें पानी में खींच ले गया। मौके पर भीड़ इकट्ठा हो गई।
विज्ञापन
तलाश करते लोग
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
यूपी के लखीमपुर खीरी जिले के वन रेंज शारदा नगर में सोमवार देर शाम कंडवा नदी पर बनी अस्थायी पुलिया को पार कर बेटी के घर जा रहे फूलबेहड़ थाना क्षेत्र के गांव अंजनापुर निवासी 56 वर्षीय श्याम प्यारे को मगरमच्छ पानी में खींच ले गया। स्थानीय गोताखोर काफी देर तक उनकी तलाश करते रहे, लेकिन सफलता नहीं मिली।
विज्ञापन
श्याम प्यारे लंबे समय से चौखड़िया गांव में बेटी रीता के घर रहते थे। वे किसी काम से समीप के गांव दाउदपुर गए थे। सोमवार शाम छह बजे पैदल चौखड़िया गांव जा रहे थे। रास्ते में पड़ने वाली कंडवा नदी पर ग्रामीणों ने डोंगे डालकर अस्थाई पुलिया बनाई हुई है। इसको पार करते समय मगरमच्छ ने अचानक उन पर हमला कर दिया। बताते हैं कि चरवाहे जब तक बचाते, तब तक मगरमच्छ उन्हें पानी में खींच ले गया। मौके पर भीड़ इकट्ठा हो गई।
विज्ञापन
पुलिस और वन कर्मी मौके पर पहुंचे। स्थानीय गोताखोरों की मदद से नदी में उनकी तलाश शुरू कराई गई। डिप्टी रेंजर संजय आजाद ने बताया कि तलाश की जा रही है। झाड़ियां और जलकुंभी होने से दिक्कत आ रही है। उन्होंने ग्रामीणों से बरसात में नदी व नाले को पार करते समय सतर्कता बरतने की अपील की है।
विज्ञापन