{"_id":"661ae0f1982adf385c01b8e4","slug":"crocodile-attacks-young-man-one-hand-severed-from-torso-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1002-117883-2024-04-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: युवक पर मगरमच्छ का हमला, एक हाथ धड़ से अलग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: युवक पर मगरमच्छ का हमला, एक हाथ धड़ से अलग
विज्ञापन
घटना में घायल युवक-संवाद
महेवागंज(लखीमपुर खीरी)। मछली का शिकार कर रहे युवक पर मगरमच्छ ने हमला कर दिया। इस दौरान उसके भाई और चरवाहों ने किसी तरह उसे मगरमच्छ के चंगुल से बचाया। मगरमच्छ के हमले में युवक का एक हाथ धड़ से अलग हो गया है। घायल को लखनऊ रेफर किया गया है।
शारदा नगर क्षेत्र के बड़ा गांव निवासी सगीर (25) भाई इमरान और कुछ साथियों के साथ चौका नदी में मछली का शिकार करने गया था। बताते हैं कि मटेही गांव के पास चौका सायफन किनारे बैठकर युवक शिकार कर रहा था, तभी मगरमच्छ ने सगीर का हाथ दबोच लिया। मगरमच्छ उसे पानी में खींचने लगा।
वहां मौजूद भाई और साथियों ने शोर मचाया। शोर सुनकर पास के ही मवेशी चरवाहों ने कड़ी मशक्कत कर युवक को मगरमच्छ के चंगुल से छुड़ाया। हमले में गंभीर घायल हो चुके युवक को आनन फानन अस्पताल पहुंचाया, जहां हालत गंभीर देख उसे लखनऊ रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
प्रभारी निरीक्षक शारदानगर ब्रजेश मौर्य ने बताया कि मछली के शिकार दौरान चौका सायफन के पास युवक मगरमच्छ के हमले में घायल होने की सूचना मिली है।