फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Crisis on sowing of crops due to non-payment of sugarcane

Lakhimpur Kheri News: गन्ने का भुगतान न मिलने पर फसलों की बोआई पर संकट

Sun, 10 Nov 2024 11:52 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 10 Nov 2024 11:52 PM IST
विज्ञापन
Crisis on sowing of crops due to non-payment of sugarcane
लखीमपुर खीरी। जनपद की बजाज की तीन चीनी मिलों की ओर से अब तक किसानों को गन्ना भुगतान नहीं किया गया है। पिछले सीजन का गन्ने भुगतान न होने के कारण किसान अपनी फसलों की बोआई नहीं कर पा रहे हैं। घर चलाना भी मुश्किल हो रहा है। ऐसे में किसानों में काफी आक्रोश है। अब किसान धरना-प्रदर्शन की रणनीति तैयार कर रहे हैं।
विज्ञापन

जनपद में नौ चीनी मिल हैं। छह चीनी मिलों ने अपना शत-प्रतिशत भुगतान कर दिया है। बजाज समूह की गोला, पलिया और खंभारखेड़ा चीनी मिलों पर अभी तक बकाया है। किसानों का यह भुगतान पिछले सत्र का है, जबकि नया सत्र शुरू हो चुका है। किसान रबी की फसलों की बोआई की तैयारी में हैं, लेकिन भुगतान न मिलने से संकट आ रहा है। कुछ किसानों ने तो कर्जा लेकर बोआई शुरू कर दी है, लेकिन छोटे किसानों पर पहले से कर्जा है, अब कौन कर्जा देगा।
विज्ञापन

--------------
चीनी मिलवार बकाया गन्ने का भुगतान

चीनी मिल बकाया
गोला- 175.47 करोड़
पलिया- 168.69 करोड़
खंभारखेड़ा- 114.50 करोड़
कुल बकाया- 456.91 करोड़ रुपये
----------
बजाज की चीनी मिलों पर गन्ना भुगतान को लेकर लगातार दबाव बनाया जा रहा है। धीरे-धीर चीनी मिल भुगतान कर रही है। जल्द ही किसानों को बकाया भुगतान मिल जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-वेद प्रकाश, जिला गन्ना अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed