फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   criminal run away from police custody in Lakhimpur Kheri

बाइक में पेट्रोल भरवाती रही पुलिस, हथकड़ी समेत बंदी फरार, एएसपी बोले-जल्द पकड़ लेंगे

Mon, 14 Sep 2020 01:19 AM IST
बरेली ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, लखीमपुर खीरी
अमर उजाला नेटवर्क, लखीमपुर खीरी Published by: बरेली ब्यूरो Updated Mon, 14 Sep 2020 01:19 AM IST
विज्ञापन
criminal run away from police custody in Lakhimpur Kheri
सीसीटीवी फुटेज में भागता बंदी - फोटो : LAKHIMPUR
छेड़छाड़ और पाक्सो एक्ट में गिरफ्तार बंदी रविवार को बाइक में पेट्रोल डलवाते समय होमगार्ड को धक्का देकर हथकड़ी समेत पुलिस अभिरक्षा से भाग निकला। इससे पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। सीओ मितौली ने पुलिस फोर्स के साथ खेतों में कांबिंग की, देर रात तक पुलिस उसकी खोजबीन में जुटी रही। एसपी ने स्वयं घटनास्थल का निरीक्षण किया और सीसीटीवी फुटेज देखे।
विज्ञापन


थाना मितौली क्षेत्र के गांव सोहरिया निवासी हीरालाल किशोरी से छेड़छाड़ करने और पाक्सो एक्ट के एक मामले में नामजद था। शनिवार को पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया था। रविवार को दिन में तीन बजे सिपाही राजकुमार और होमगार्ड उसे बाइक से लखीमपुर कोर्ट में पेश करने ले जा रहे थे।
विज्ञापन


लखीमपुर रोड पर एक पेट्रोल पंप पर सिपाही बाइक में पेट्रोल डलवाने लगा, जबकि होमगार्ड बंदी को लेकर बाइक से उतरकर नीचे खड़ा हो गया। हथकड़ी की रस्सी होमगार्ड के हाथ में थी। अचानक बंदी हीरालाल ने होमगार्ड के हाथ से हथकड़ी छुड़ा ली और भाग निकला। होमगार्ड और वहां मौजूद लोग जब तक कुछ समझ पाते इससे पहले बंदी गन्ने के खेतों में गुम हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सिपाही ने बंदी के भागने की सूचना एसओ अनिल कुमार सैनी को दी। आनन-फानन में सीओ शीतांशु कुमार, एसओ के साथ मौके पर पहुंच गए। आसपास के थानों की पुलिस को अलर्ट कर खेतों में तलाशी अभियान चलाया। सूचना पाकर एसपी विजय ढुल मौके पर पहुंचे। उन्होंने पेट्रोल पंप पर सीसीटीवी कैमरे की फुटेज देखी, जिसमें बंदी झटका देकर भागते हुए दिखाई दे रहा है। सीओ शीतांशु कुमार ने बताया कि बंदी होमगार्ड और सिपाही को धक्का देकर भाग निकला है। आरोपी की तलाश की जा रही है।
Trending Videos

सिपाही, होमगार्ड और आरोपी पर रिपोर्ट दर्ज, सिपाही लाइन हाजिर

पुलिस अभिरक्षा से बंदी के फरार होने के मामले में थाना मितौली पुलिस के लापरवाही बरतने पर सिपाही राजकुमार और होमगार्ड के खिलाफ आईपीसी की धारा 223 और फरार बंदी हीरालाल के खिलाफ आईपीसी की धारा 224 के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।

एसपी विजय ढुल ने बताया कि प्रारंभिक जांच में सिपाही और होमगार्ड की लापरवाही सामने आई है। इस पर सिपाही राजकुमार को लाइन हाजिर कर दिया गया है, जबकि होमगार्ड के खिलाफ कार्रवाई के लिए जिला होमगार्ड्स कमांडेंट को निर्देश दिए गए हैं। 

बंदी की गिरफ्तारी के लिए तीन टीमें गठित की गई हैं। सर्च लाइट आदि के सहयोग से खेतों की तलाशी कराई जा रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
-विजय ढुल, एसपी

लखीमपुर खीरी एएसपी अरुण कुमार सिंह ने बताया कि तीन थानों की पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई है और कॉम्बिंग की जा रही है। मुझे विश्वास है, हम उसे जल्द पकड़ लेंगे। जहां तक पुलिस की लापरवाही का सवाल है, जांच की जाएगी। दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed