{"_id":"5915c5654f1c1b231f853d9d","slug":"youth-rescues-child-after-refusing-wages","type":"story","status":"publish","title_hn":"मजदूरी से मना करने पर युवक ने बालक को पीटा ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मजदूरी से मना करने पर युवक ने बालक को पीटा
लख्ाीमपुरख्ाीरी
Updated Fri, 12 May 2017 11:29 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
सुंदरवल के सिकटिया गांव का मामला
खेत में मजदूरी करने से मना करने पर युवक ने एक 10 वर्षीय बालक की जमकर पिटाई कर दी। पिटाई से बेसुध हुए बालक को डायल 100 पुलिस ने जिला अस्पताल भेजा है। आरोपी मौके से फरार हो गया।
फूलबेहड़ थाने की सुंदरवल चौकी क्षेत्र के सिकटिया गांव निवासी गंगाराम का 10 वर्षीय पुत्र अजय शुक्रवार सुबह गांव के बाहर टहल रहा था। बताते हैं गांव के ही युवक अनिल ने अजय से खेत में मजदूरी करने के लिए कहा। इस पर उसने मना कर दिया। आरोप है कि इससे नाराज युवक ने बालक की पिटाई शुरू कर दी। आसपास खेतों में काम कर रहे लोगों को लगा की युवक अपने बेटे की पिटाई कर रहा है। चीख पुकार के बीच जब ग्रामीण मौके पर पहुंचे तो बालक ने उससे जबरन मजदूरी कराए जाने की बात कही। इससे ग्रामीण भड़क गए। इस बीच किसी ने डायल 100 को सूचना कर दी। पुलिस के साथ ही बालक के परिवार वाले भी मौके पर आ गए। उधर आरोपी मौका देख फरार हो गया। पिटाई से बेसुध हुए बालक को पुलिस ने जिला अस्पताल भेजा। चौकी प्रभारी अवधेश यादव ने बताया कि आपस में दो बच्चों के बीच झगडे़ की बात सामने आई थी। किसी पक्ष ने तहरीर नहीं दी है।