{"_id":"1e35c1eb4dcdad0b80e692127bdac09b","slug":"young-man-suspected-of-things-death-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक की संदिग्ध हालात में मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
युवक की संदिग्ध हालात में मौत
शारदानगर
Updated Sun, 12 Apr 2015 11:14 PM IST
विज्ञापन
फूलबेहड़ थाना क्षेत्र के गांव लठिया निवासी युवक का पड़ोस के गांव बढ़ईपुरवा में शव बरामद मिला। इस मामले में मृतक के छोटे भाई ने अपने बड़े भाई और भाभी के खिलाफ हत्या का आरोप लगाकर पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
लठिया निवासी छत्रपाल (32) अपने बड़े भाई शत्रोहन के साथ उसकी ससुराल बढ़ईपुरवा में रहता था, जहां शनिवार को उसकी मौत हो गई। मृतक की भाभी मैकिन ने पुलिस को सूचना देकर बताया कि गड्ढे में गिरने से छत्रपाल की मौत हो गई है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इसके बाद मृतक के छोटे भाई लक्ष्मण ने पुलिस को तहरीर देकर शत्रोहन और भाभी मैकिन के खिलाफ हत्या का आरोप लगाया है। उसने कारणों के बारे में बताया हैै कि छत्रपाल की जमीन को शत्रोहन ने अपने नाम कराकर बेच दिया था, जिसका मुकदमा भी चल रहा है। शारदानगर चौैकी इंचार्ज जनार्दन प्रताप सिंह ने बताया हैै कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद उसी के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।