फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   young man died suspicious circumstances

युवक की संदिग्ध हालत में मौत

Sat, 11 Mar 2017 10:04 PM IST
लखीमपुर, ब्यूरो
लखीमपुर, ब्यूरो Updated Sat, 11 Mar 2017 10:04 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन

मझगईं चौकी क्षेत्र के ग्राम कोठिया निवासी 30 वर्षीय शंकरलाल की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। उसका शव गांव के ही बंधा के घर के पास पड़ा देखा गया। मृतक के घर वालों का कहना है कि शंकरलाल शराब पीता था। इलाके में बिकने वाली अवैध कच्ची शराब के सेवन से उसकी मौत हुई है। 

गांव कोठिया निवासी रामाधीन ने बताया कि उनका पुत्र शंकरलाल की शराब का सेवन करता था। शुक्रवार की शाम वह शराब पीने गया था, लेकिन देर रात तक जब घर वापस नहीं लौटा तो परिवार के लोग उसकी तलाश करने लगे। इसी बीच शंकरलाल का शव गांव के ही बंधा के घर के पास रोड़ के किनारे पड़ा देखा गया। सूचना पर घर वाले मौके पर पहुंच गए। शव देखते ही उसके घर में चीख पुकार मच गई। घरवालों का आरोप है कि गांव में कई जगह अवैध कच्ची शराब की बिक्री होती है। अत्यधिक शराब पीने से ही उसकी मौत हो गई। परिवार वालों ने पुलिस कार्रवाई से इंकार कर शव का अंतिम संस्कार कर दिया। चौकी प्रभारी राजेश यादव ने कहा कि वह मतगणना में ड्यूटी में हैं। मामला संज्ञान में नहीं है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed