{"_id":"4a687d960fbdb54b8d6851501c2dc569","slug":"young-hang-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कर्ज अदा न कर पाने पर युवक ने लगाई फांसी ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कर्ज अदा न कर पाने पर युवक ने लगाई फांसी
निघासन
Updated Tue, 30 Dec 2014 05:37 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्षेत्र के राजपुर गांव में कर्ज अदा न कर पाने पर एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। सीओ मोहम्मद इब्राहिम और एसओ आरके यादव ने मौका मुआयना किया।
क्षेत्र के दरेरी के मजरा राजपुर निवासी पूनम ने बताया कि उसके पति 35 वर्षीय नंदराम गौतम ने करीब चार साल पहले भारतीय स्टेट बैंक से 90 हजार रुपये कर्ज लिया था। इसके अलावा कई अन्य लोगों से भी कर्ज ले रखा था। चार दिन पहले बैंक ने नोटिस दी थी। नोटिस के चलते वह परेशान रहता था।
सोमवार की रात जब घर के सभी सदस्य सो गए तो उसने घर के अंदर छप्पर की बडेर में तौलिए से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। चीखने की आवाज सुनकर जब तक उसके परिवार वाले दूसरे कमरे से उठकर आते उसकी मौत हो चुकी थी। एसओ आरके यादव ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
उधर मृतक की मां कुंजी देवी के अनुसार जमीन कम होने के कारण वह मजदूरी करता था। कर्ज होने के अलावा किसी बात को लेकर सोमवार को नंदराम का उसकी पत्नी पूनम से विवाद भी हो गया था। इसलिए वह घर के दूसरे कमरे में लेटा था।
उधर एसडीएम पीके सिंह ने बताया कि कर्ज के कारण युवक की आत्महत्या के बारे में उन्हें जानकारी नहीं है। यदि ऐसा है तो मामले की जांच कराकर उचित कार्रवाई की जाएगी।