{"_id":"7fd42d1ea4d8445e592a7504424dcbdc","slug":"women-s-mutilated-body-was-found-on-railway-track-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेलवे ट्रैक पर मिला महिला का क्षत-विक्षत शव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रेलवे ट्रैक पर मिला महिला का क्षत-विक्षत शव
रजागंज।
Updated Sun, 21 Feb 2016 06:45 PM IST
विज्ञापन
गोला लखीमपुर रेल मार्ग पर भल्लिया बुजुर्ग स्टेशन के पास महिला का क्षत-विक्षत शव मिला। ग्राम प्रधान ने इसकी सूचना कोतवाली पुलिस और जीआरपी को दे दी है।
भिल्लया बुजुर्ग स्टेशन के पास पोल संख्या 159/14 के निकट रेलवे ट्रैक पर पड़ा महिला का क्षत-विक्षत शव गन्ना छील रहे ग्रामीणों ने देखा। जिस पर उन्होंने ग्राम प्रधान खम्हौल हसीब खां को सूचना दी। प्रधान ने तत्काल गोला पुलिस और जीआरपी गोला को फोन से जानकारी दी। महिला की शिनाख्त कोतवाली गोला के ग्राम केशवापुर निवासी रामऔतार उर्फ छोटे की पत्नी सोमवती उर्फ रामवती (40) वर्ष के रूप में हुई। इंस्पेक्टर गोला सीबी सिंह ने बताया की महिला की मानसिक हालत ठीक न होने के चलते शनिवार रात को घर से बिना बताए चली गई थी। शव को सीलकर पोस्टमार्टम के भेजा गया है।