{"_id":"c2becb7e06ecbb26177a00819251ab3a","slug":"woman-shot-serious-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला को गोली मारी, गंभीर ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
महिला को गोली मारी, गंभीर
निघासन।
Updated Mon, 27 Jul 2015 05:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खेत में काम कर रहे मां बेटे पर गांव के ही कई लोगों ने हमला बोल दिया। बेटा किसी तरह से बचकर भाग निकला, जबकि महिला के हमलावरों ने बांके से प्रहार करते हुए गोली मार दी। गंभीर हालत में महिला को सीएचसी में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मामले में छह लोगों के खिलाफ हत्या के प्रयास समेत कई धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है।
गांव गदियाना निवासी वसहत अली और उसकी 60 वर्षीय मां शमसुन निशां सोमवार की सुबह खेत में काम कर रहे थे। इसी बीच गांव के ही चार लोग हथियारों से लैस होकर आए। हमलावरों को देखकर वसहत अली किसी तरह से भाग गया। जबकि शमसुन निशां को देखकर हमलावरों ने उन पर बांके से प्रहार कर घायल कर दिया। एक हमलावर ने उसके दाएं पैर पर तमंचे से गोली मार दी। इससे वह घायल हो गई। पुलिस ने गदियाना निवासी मटरू, मुस्ताक, इशहाक और मुर्तिजा समेत आधा दर्जन लोगों के खिलाफ हत्या का प्रयास, बलवा समेत कई संगीन धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है।