फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Woman shot dead in front of the house

घर के सामने महिला की गोली मारकर हत्या 

Thu, 02 Feb 2017 11:04 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो  लखीमपुर खीरी।
अमर उजाला ब्यूरो  लखीमपुर खीरी। Updated Thu, 02 Feb 2017 11:04 PM IST
विज्ञापन
Woman shot dead in front of the house
हत्या - फोटो : अमर उजाला
शहर के मोहल्ला महाराजनगर निवासी दलजीत कौर (50) की बृहस्पतिवार को देर शाम अज्ञात हमलावरों ने घर के सामने कनपटी पर गोली मारकर हत्या कर दी। सीओ ने हत्या की वजह संपत्ति का विवाद बताया है। घटना से मोहल्ले में सनसनी फैल गई।
विज्ञापन

दलजीत कौर जिला अस्पताल के पास चाय-पान की दुकान चलाती है। बृहस्पतिवार की देर शाम दुकान बंद कर अपने घर रवाना हुई। रात 9.15 बजे अभी वह घर के सामने पहुंची ही थी कि अज्ञात हमलावरों ने उसकी कनपटी पर गोली मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। गोली चलने की आवाज सुनकर मौके पर भीड़ लग गई। महिला के एक लड़का और एक लड़की है, वह भी मौके पर पहुंच गए। महिला का पति रंजीत सिंह इस समय जेल में है। घटना की सूचना पुलिस को दी गई, जिस पर तुरंत सीओ निर्मल कुमार बिष्ट, कोतवाल दीपक शुक्ला पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। सीओ का कहना है कि महिला की हत्या संपत्ति के विवाद में की गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed