फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Woman's death case In charge of rape , not confirmed

महिला की मौत के मामले में रेप का आरोप, पुष्टि नहीं

Tue, 28 Jul 2015 07:10 PM IST
ममरी
ममरी Updated Tue, 28 Jul 2015 07:10 PM IST
विज्ञापन
हैदराबाद थाना क्षेत्र के एक गांव में आग से झुलसकर महिला की मौत के मामले में नाटकीय मोड़ आ गया है, जिसमें मृतका के पिता की तहरीर पर पुलिस ने एक युवक के खिलाफ रेप के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में रेप की पुष्टि नहीं हुई है।
विज्ञापन

एक गांव निवासी महिला रविवार की शाम संदिग्ध हालात में झुलस गई थी, जिसकी इलाज के दौरान जिला अस्पताल में मौत हो गई थी। पुलिस ने बताया कि एक गांव निवासी एक व्यक्ति ने अपनी बेटी की शादी दूसरे गांव के एक युवक के साथ की थी, जिससे पांच संतानें भी हैं। मृतका के पिता का आरोप है कि 26 जुलाई को गांव का एक युवक उसके घर घुस आया और उसकी पुत्री को अकेला देखकर रेप किया। विरोध करने पर युवक ने कमरे में रखा मिट्टी का तेल उड़ेल कर आग लगा दी, जिससे वह झुलस गई। घायल महिला को पहले गोला फिर जिला चिकित्सालय भेजा गया, जहां 27 जुलाई की सुबह उसने दम तोड़ दिया। एसओ अजय कुमार यादव ने बताया कि मृतका के पिता की तहरीर पर आरोपी युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

एसपी अरविंद सेन ने बताया कि मृतका के पिता की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट में रेप की पुष्टि नहीं हुई है। आरोपों की निष्पक्षता के साथ जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed