फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Woman killed in road accident

सड़क हादसे में महिला की मौत

Fri, 26 Feb 2016 08:09 PM IST
निघासन।
निघासन। Updated Fri, 26 Feb 2016 08:09 PM IST
विज्ञापन
 राजकीय कन्या इंटर कॉलेज के पास सड़क हादसे में बुद्धापुरवा निवासी एक महिला घायल हो गई। इलाज के लिए जिला मुख्यालय ले जाते समय महिला की मौत हो गई।
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव बुद्धापुरवा निवासी मालिकराम पाल की 45 वर्षीय पत्नी मालती देवी क्षेत्र के गांव नंदापुरवा में अपनी रिश्तेदारी में गुरुवार को मुंडन में गई थी। घर पर मेहमान आने के कारण उनका बड़ा पुत्र बहोरी बाइक लेकर शुुक्रवार को उसे लेने शिवलाल पुरवा गया था। वहां से वापस आते समय पलिया रोड स्थित राजकीय कन्या इंटर कॉलेज के पास कस्बे से दुबहा की ओर जा रही तेज रफ्तार से एक बाइक सवार ने टक्कर मार दी। टक्कर लगने से बाइक सवार तीनों लोग गिर गए, जबकि टक्कर मारने वाला बाइक सवार भाग निकला। मालती देवी के सिर में गंभीर चोट लग गई जबकि उनके बेटे बहोरी के मामूली चोट आई। घायल हालत में मालती देवी को सीएचसी में भर्ती कराया गया। हालत खराब होने पर उन्हें डॉक्टर ने लखीमपुर रेफर किया। जहां ले जाते समय फूलबेहड़ के पास उनकी मौत हो गई। मालती की मौत से उसके मासूम छोटे बच्चे और बेटी पूजा का रो- रोकर बुरा हाल है।हां से वापस आते समय पलिया रोड स्थित राजकीय कन्या इंटर कॉलेज के पास कस्बे से दुबहा की ओर जा रही तेज रफ्तार से एक बाइक सवार ने टक्कर मार दी। टक्कर लगने से बाइक सवार तीनों लोग गिर गए, जबकि टक्कर मारने वाला बाइक सवार भाग निकला। मालती देवी के सिर में गंभीर चोट लग गई जबकि उनके बेटे बहोरी के मामूली चोट आई। घायल हालत में मालती देवी को सीएचसी में भर्ती कराया गया। हालत खराब होने पर उन्हें डॉक्टर ने लखीमपुर रेफर किया। जहां ले जाते समय फूलबेहड़ के पास उनकी मौत हो गई। मालती की मौत से उसके मासूम छोटे बच्चे और बेटी पूजा का रो- रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed