{"_id":"ac7dfd60891aba413b28b371b6e458a2","slug":"wine-hindi-news-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंग्रेजी शराब की दुकान में मिली तस्करी की शराब","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अंग्रेजी शराब की दुकान में मिली तस्करी की शराब
मैगलगंज खीरी।
Updated Thu, 30 Jul 2015 09:01 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैगलगंज क्षेत्र में अंग्रेजी शराब की दुकानों में अवैध शराब का धंधा जोरों से चल रहा था, जिसकी कई बार उपभोक्ताओं ने आबकारी अधिकारी को लिखित प्रार्थनापत्र देकर शिकायत की थी। जिले में आबकारी विभाग का कोई सक्षम अधिकारी मौजूद न होने के कारण कार्रवाई में हीला हवाली होती रही। गुरुवार की देर शाम अवैध शराब का कारोबार करने वाले बेखौफ होकर कारोबार में मशगूल थे, तभी आबकारी टीम ने दुकान पर अकस्मात छापा मारा तो हरियाणा और चंडीगढ़ की अवैध शराब की कई बोतल, अद्धा और पौव्वे बरामद हुए। आबकारी टीम ने दुकान से बरामद हुई अवैध शराब के अलावा स्टाक रजिस्टर आदि अपने कब्जे में ले लिया हैै। इसके बाद दुकान बंद करा दी। इस कार्रवाई के दौरान दुकान पर बैठा सेल्समैन फरार हो गया। निरीक्षक संतोष कुमार ने बताया कुछ बोतलें संदिग्ध प्रतीत हो रही हैं, जिन्हें कब्जे में लिया गया हैै। पूरे मामले की जांच कराकर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन