फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Wife dispute , washing powder dissolved drank

पत्नी से विवाद, वाशिंग पाउडर घोलकर पिया

Thu, 12 Feb 2015 07:10 PM IST
लखीमपुर खीरी
लखीमपुर खीरी Updated Thu, 12 Feb 2015 07:10 PM IST
विज्ञापन
फरधान क्षेत्र के गांव भदूरा में पत्नी से विवाद होने के बाद एक युवक वाशिंग पाउडर घोलकर पी गया, जिससे उसकी हालत  बिगड़ गई। वहीं जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में तीन महिलाओं ने जहरीला पदार्थ खा लिया। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

गुरुवार को गांव भदूरा निवासी 24 वर्षीय मनोज और उसकी पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हा गया। छोटे भाई राहुल के मुताबिक इससे नाराज होकर मनोज गांव में ही स्थित दुकान पर गया और वाशिंग पाउडर खरीदा। घर लौटने के बाद मनोज सारा वाशिंग पाउडर घोलकर पी गया। जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। मनोज को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

वहीं फरधान क्षेत्र के गांव खेतौसा निवासी रामू की 25 वर्षीय पत्नी सुनीता देवी ने गुरुवार को अज्ञात कारणों से जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिवारीजनों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। फूलबेहड़ क्षेत्र के गांव रमुवापुर निवासी संतोष कुमार की 25 वर्षीय पत्नी रिंकी देवी को भी जहरीला पदार्थ खाने से गंभीर होने पर सुबह जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। सदर कोतवाली क्षेत्र निवासी अमरजीत सिंह की 32 वर्षीय पत्नी सुरजीत कौर ने अज्ञात कारणों के चलते गुरुवार की सुबह जहरीला खा लिया। परिवारीजनों ने सुरजीत को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed