{"_id":"43afd7196aa1d96386ab80979090cae9","slug":"while-removing-soil-six-children-died-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिट्टी निकालते समय छह बच्चों की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मिट्टी निकालते समय छह बच्चों की मौत
धनगढ़ी-नेपाल
Updated Sat, 03 Oct 2015 11:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला कैलाली के ग्राम सड़कपुर बोनिया में चट्टान से मिट्टी निकालने गए छह बच्चों की मिट्टी में दबकर दर्दनाक मौत हो गई। हादसे में दो महिलाएं भी चट्टान तले दबकर गंभीर रूप से घायल हो गईं। जिनको नेपालगंज अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
कैलाली के दो-दो धरा गविसा के ग्राम सड़कपुर बोनिया में दशहरा के लिए गांव के ही कुछ लोग मिट्टी निकालने चट्टान की तरफ गए थे। इस दौरान चट्टान से मिट्टी निकालते समय चट्टान नीचे खिसक गई तथा उसकी मिट्टी के नीचे दबकर छह वर्षीय नमिता नेउपने, दस वर्षीय सीता पियकृल, सात वर्षीय सुशांत, छह वर्षीय दीपिका, नौ वर्षीय मैना सुनार तथा सात वर्षीय किरण सुनार की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे में 35 वर्षीय रत्ना तथा 30 वर्षीय जमुना देवी गंभीर रूप से घायल हो गईं हैं इनको उपचार के लिए नेपालगंज अस्पताल में भर्ती कराया गया है।