{"_id":"42e090b35e4b80c14899bdc5e5b2e38f","slug":"while-crossing-the-river-dipped-youth-death-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नदी पार करते समय युवक डूबा, मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नदी पार करते समय युवक डूबा, मौत
तिकुनियां।
Updated Sat, 14 Nov 2015 10:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इंडो-बार्डर के ग्राम गंगानगर निवासी एक युवक शनिवार को नदी पार करते समय गहरे पानी में डूब गया, जिसके बाद मौके पर पहुंचे परिवार वालों ने युवक का शव बाहर निकाल लिया। मामले की सूचना पुलिस को दी गई, लेकिन परिवार वालों ने शव का पोस्टमार्टम कराए बगैर ही अंतिम संस्कार कर दिया।
कोतवाली पुलिस को दी तहरीर में रननगर निवासी कुलदीप सिंह ने बताया है कि उसका पुत्र 35 वर्षीय कृपाल सिंह नेपाल में मजदूरी करता था। बृहस्पतिवार को पूर्वाह्न करीब साढ़े 10 बजे वह वापस अपने घर आ रहा था। इस बीच मोहाना नदी पर स्थित जटाशंकर घाट पर पानी कम देखकर वह पैदल ही नदी पार करने लगा, लेकिन पानी की गहराई अधिक होने पर वह नदी में डूब गया। सूचना मिलने के बाद घटनास्थल पर पहुंचे परिवार वालों ने शव को नदी से बाहर निकाल लिया और मामले की सूचना कोतवाली पुलिस को दी। एसआई शंभू सिंह ने परिवार वालों से पोस्टमार्टम कराने के लिए शव मांगा, लेकिन परिवार वालों ने पोस्टमार्टम कराने से मना कर दिया। इसके बाद परिवार वालों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया।