फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   "Water" clashed with the two cousins

‘पानी’ को लेकर दो चचेरे भाई भिड़े

Fri, 13 May 2016 10:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो-बांकेगंज।
अमर उजाला ब्यूरो-बांकेगंज। Updated Fri, 13 May 2016 10:44 PM IST
विज्ञापन
"Water" clashed with the two cousins
मारपीट - फोटो : अमर उजाला
एक गंभीर घायल, दोनों पक्षों ने पुलिस को नहीं दी सूचना
विज्ञापन

भीषण गर्मी में महीनों इंतजार के बाद नहर में पानी आया तो विवाद हो गया। वजह थी पहले सिंचाई करने की जिद। दो सगे चचेरे भाई इतना गर्माए कि एक भाई ने दूसरे पर फावड़े से प्रहार कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंचे परिवारीजनों ने घायल को इलाज के लिए बांकेगंज सीएचसी में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने उसे प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। दोनों पक्षों ने घटना की सूचना पुलिस को नहीं दी है।

  निकटवर्ती गांव गुलाबनगर निवासी जमील और जलीफ सीतापुर ब्रांच नहर कुलाबे के पानी से अपनी फसलों की सिंचाईं करते हैं। दोनों भाइयों के खेतों की मेड़ सटी हुई है। गुरुवार सवेरे दोनों भाइयों के बेटे क्रमश: कलीम और अतहर गन्ने फसल की सिंचाई करने के लिए खेत पर गए। पहले सिंचाई करने की जिद में दोनों चचेरे भाइयों में हाथापाई हो गई। आरोप है इस दौरान जलीफ के पुत्र जमील ने गन्ने खेत में पानी काट रहे जमील पुत्र कलीम पर फावड़े से वार कर दिया, जिससे वह घायल हो गया। उधर से गुजर रहे ग्रामीणों ने इसकी सूचना परिवारजनों को दी। परिवारजनों ने खेत में घायल पड़े कलीम को इलाज के लिए बांकेगंज सीएचसी में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने उसे प्राथमिक उपचार के बाद जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। सीएचसी अधीक्षक ने इलाज के लिए आए गंभीर घायल कलीम के बारे में जानकारी स्थानीय पुलिस चौकी भेज दी है। उधर इस संबध में चौकी इंचार्ज अनिल सिंह ने बताया कि गुलाब नगर गांव में भाइयों के मध्य हुए झगड़े के बाद आपस में फावड़ा चलने की घटना की सूचना वादी ने पुलिस को नहीं दी है। ग्रामीणों के मुताबिक मामले को लेकर दोनों परिवारों के मध्य बातचीत के जरिए आपसी सुलह-समझौता के प्रयास जारी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed