फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   vradha ki maut, bare beta per hatya ka Aaroop

वृद्धा की मौत, बड़े बेटे पर हत्या का आरोप

Tue, 16 Dec 2014 10:53 PM IST
धौरहरा (लखीमपुर खीरी)।
धौरहरा (लखीमपुर खीरी)। Updated Tue, 16 Dec 2014 10:53 PM IST
विज्ञापन
vradha ki maut, bare beta per hatya ka Aaroop
कोतवाली क्षेत्र के गांव सेखनपुरवा में 70 वर्षीय कमरुननिशां की सोमवार की
विज्ञापन
रात मौत हो गई। मृतका के छोटे बेटे वकील अहमद ने बड़े भाई सलीम अहमद पर मां की गला दबाकर हत्या करने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। वकील का आरोप है कि किसान दुर्घटना बीमा के  पांच लाख रुपये के लिए उसके भाई ने मां की हत्या कर दी। इधर, पुलिस ने प्रथम दृष्टया स्वाभाविक मौत की बात कहते हुए पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई करने की बात कही है।
मंगलवार को ग्राम सिसैयाकलां में रहने वाले कमरुननिशां के बेटे वकील ने कोतवाली में शिकायत की कि उसकी मां को उनके साथ रह रहे उनके छोटे भाई सलीम ने गला घोट कर मार डाला।
ग्राम प्रधान लईक अहमद के मुताबिक वकील करीब 30 वर्ष पहले माता-पिता और परिवार को छोड़कर सिसैयाकलां में बस गया था। पिता सकीर अहमद की मौत के बाद कृषक दुर्घटना बीमा से मिले पांच लाख रुपये में वकील ढाई लाख रुपये मांग रहा था लेकिन पंचायत में उसे डेढ़ लाख रुपये देने का फैसला हुआ था।
सूचना पर सीओ धौरहरा मनोज यादव, एसएसआई अमर सिंह और पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची। सीओ ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed