फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   United Bank robbers took away the keys of the treasures

बैैंक के खजाने की चाबी भी ले गए लुटेरे

Mon, 08 Feb 2016 10:36 PM IST
लखीमपुर खीरी।
लखीमपुर खीरी। Updated Mon, 08 Feb 2016 10:36 PM IST
विज्ञापन
United Bank robbers took away the keys of the treasures
इलाहाबाद बैंक की शाखा अमृतागंज की मैनेजर मंदाकिनी गुप्ता और कैशियर संजीत कुमार वर्मा से सात लाख रुपये कैश लूटने के अलावा बदमाशों ने खजाने और कार की चाबी भी लूट ली। बदमाशों ने दोनों को गन प्वाइंट पर ले रखा था, जिससे विरोध करने की हिम्मत नहीं हुई। कैश की रकम 10 लाख से कम होने के चलते बगैर सुरक्षा गार्ड के ही इसे बैंक ले जाया जा रहा था।
विज्ञापन

शहर स्थित इलाहाबाद बैंक की करेंसी चेस्ट से किसी शाखा में भेजा जा रहे कैश लूटने की शायद पहली घटना जिले में हुई है, जिससे बैंकों के कैश को दूसरी शाखाओं में भेजने की व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं। सात लाख रुपये लेकर कार से जा रहीं मैनेजर और कैशियर से बाइक सवार बदमाशों ने जिस अंदाज में लूटपाट की है, उससे आशंका है कि लुटेरे शहर से ही पीछे लगे थे। जिन्हें बैंक के करेंसी चेस्ट से दूसरी शाखा तक रुपये ले जाने केे बारे में पूरी जानकारी थी। एक बैंक शाखा के मैनेजर केएस चीमा ने बताया कि 10 लाख से कम कैश होने पर सुरक्षा गार्ड नहीं मिलता है, बल्कि मैनेजर और कैशियर उसे अपने साथ ले जा सकता है। अमूमन छोटी शाखाओं में 10 लाख से कम ही कैश भेजा जाता है। 10 लाख या इससे अधिक रकम होने पर सुरक्षा गार्ड के साथ कैश भेजे जाने की व्यवस्था है। इस घटना के बाद बैंक प्रशासन को नए सिरे सुरक्षा व्यवस्था के लिहाज से विचार करना होगा। बदमाशों ने सात लाख कैैश लूटने के अलावा मैनेजर मंदाकिनी गुप्ता को गन प्वाइंट पर लेते हुए कार की चाबी मांगी, तो मौके की नजाकत भांपते हुए उन्होंने उसे दे दिया। वहीं कार में सवार कैशियर के पास से खजाने की चाबी भी ले ली, जिसको लेकर सस्पेंस बना हुआ है कि बदमाशों ने खजाने की चाबी किस मकसद से ली होगी। इस बावत बैंक अधिकारी भी कोई जवाब नहीं दे पा रहे हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed