मुजफ्फरपुर में प्रेमिका गिरफ्तार: किराए के कमरे में मिली थी युवक की लाश; हत्या या आत्महत्या की गुत्थी बरकरार
मुजफ्फरपुर के अहियापुर में किराए के कमरे में 35 वर्षीय टेंट हाउस कर्मी उपेंद्र पासवान की संदिग्ध मौत के मामले में पुलिस ने आरोपी बनाई गई उसकी कथित प्रेमिका कामनी देवी को करजा थाना क्षेत्र के मड़वन से गिरफ्तार किया है। पुलिस हत्या, आत्महत्या और हादसे समेत सभी पहलुओं की जांच कर रही है।
विस्तार
मुजफ्फरपुर जिले के अहियापुर थाना क्षेत्र में बीते दिनों संदिग्ध परिस्थितियों में किराए के कमरे में मिली 35 वर्षीय टेंट हाउस कर्मी उपेंद्र पासवान की मौत के मामले में पुलिस ने आरोपी बनाई गई महिला कामनी देवी को करजा थाना क्षेत्र के मड़वन के पास से गिरफ्तार कर लिया है। कामनी देवी सरैया थाना क्षेत्र की निवासी बताई गई है। उपेंद्र पासवान की हत्या के लिए परिजनों ने कथित प्रेमिका कामनी, जो पहले से शादीशुदा है, को जिम्मेदार ठहराया था। इसके बाद पुलिस ने अहियापुर थाने में प्राथमिकी दर्ज कर महिला की तलाश शुरू कर दी थी।
इसी दौरान पुलिस की छानबीन और आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही थी। मामले में पुलिस की मानवीय सूचना संकलन और तकनीकी टीम ने करजा थाना क्षेत्र के मड़वन के पास महिला को एक रिश्तेदार के यहां जाने के दौरान पकड़ लिया। आशंका है कि वह किसी अन्य प्रेमी के पास जा रही थी।
इस मामले में पुलिस ने अभी तक यह पुष्टि नहीं की है कि उपेंद्र पासवान की मौत किस कारण से हुई। यह मामला प्रेम प्रसंग में हत्या है या फिर हत्या अथवा आत्महत्या, इन सभी बिंदुओं पर पुलिस का अनुसंधान अभी जारी है। मृतक उपेंद्र बीते तीन माह से कथित प्रेमिका और उसके दो बच्चों के साथ अहियापुर के किराए के मकान में रह रहा था। इसी दौरान कमरे में उसकी संदिग्ध परिस्थितियों में लाश मिली थी, जिसके बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया था।
इस मामले में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी नगर क्षेत्र-दो कार्तिकेयन के नेतृत्व में बनाई गई टीम जांच में जुटी हुई है। पुलिस की जांच के अनुसार, महिला ने बताया है कि सिर में गहरी चोट लगने से उपेंद्र की मौत हुई थी। मौत के बाद वह घबरा गई और अपने बच्चों के साथ वहां से निकल गई। आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज में उसे जाते हुए देखा गया है।
एसडीपीओ टाउन-2 कार्तिकेयन ने बताया कि इस मामले में पुलिस टीम का अनुसंधान अभी जारी है। मामले में फॉरेंसिक टीम (एफएसएल) को मौके पर बुलाकर बारीकी से जांच कराई गई है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है। फिलहाल आरोपी बनाई गई महिला के साथ घटनास्थल पर सीन रीक्रिएट कर पूरे घटनाक्रम को एक बार फिर समझने की कोशिश की जाएगी, ताकि पता चल सके कि आखिर उस रात उपेंद्र की मौत किस वजह से हुई थी और महिला के बयान में कितनी सच्चाई है।
ये भी पढ़ें- बिहार एमएलसी चुनाव: जन सुराज ने पांच उम्मीदवारों का एलान किया, जानिए किसे-कहां से मिला टिकट?
पूरे मामले की जानकारी देते हुए सिटी एसपी मोहिबुल्लाह अंसारी ने बताया कि बीते दिनों अहियापुर थाना क्षेत्र के चाणक्यपुरी गली नंबर-6 के पास शिवशंकर सिंह के मकान में संदिग्ध परिस्थितियों में उमेश पासवान की मौत के मामले में आरोपी बनाई गई कथित प्रेमिका को पुलिस ने करजा थाना क्षेत्र के मड़वन से गिरफ्तार कर लिया है। महिला से पूछताछ में गिरकर मौत होने की बात सामने आई है। हालांकि, पुलिस इस बात का इंतजार कर रही है कि मौत की वास्तविक वजह क्या थी। पुलिस को एफएसएल और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है।
आरोपी महिला ने खुद के फंदे से लटककर जान देने और गिरकर गंभीर रूप से घायल होने के बाद मौत की बात बताई है। फिलहाल पुलिस का कई बिंदुओं पर अनुसंधान जारी है। पकड़ी गई महिला की पहले से शादी हो चुकी है। उसका पति पुणे में रहता है और महिला उससे अलग हो चुकी है। इसके बाद उसके एक अन्य व्यक्ति से संबंध होने की बात सामने आई है, जबकि एक प्रेमी, जिसके साथ...