{"_id":"586ced8b4f1c1b025215a0c7","slug":"two-people-including-teens-suicide-by-hanging","type":"story","status":"publish","title_hn":"किशोर समेत दो लोगों ने फांसी लगाकर जान दी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
किशोर समेत दो लोगों ने फांसी लगाकर जान दी
अमर उजाला ब्यूरो सिकंद्राबाद।
Updated Wed, 04 Jan 2017 11:08 PM IST
विज्ञापन
फांसी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नीमगांव क्षेत्र के गांव नगरा और कोड़री में हुई घटना
थाना नीमगांव क्षेत्र के अलग-अलग गांवों में एक किशोर समेत दो लोगों ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने गांव नगरा निवासी किशोर का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है, जबकि गांव कोड़री में युवक द्वारा फांसी लगाकर की गई आत्महत्या की जानकारी मृतक के परिवार वालों ने पुलिस को नहीं दी और शव की आनन-फानन में अंत्येष्टि कर दी।
गांव नगरा निवासी बालकराम ने बताया कि उनका 16 वर्षीय पुत्र काफी दिनों से पेट दर्द से परेशान था। माली हालत ठीक न होने के कारण वह पुत्र का इलाज ठीक ठंग से नहीं करा सके। मंगलवार की देर शाम पुत्र के पेट में काफी तेज दर्द उठा। इससे परेशान होकर आधी रात के बाद किसी समय घर से बाहर चला गया और गांव के बाहर खेत में लगे पेड़ से बिजली की केबिल का फंदा गले में डालकर लटककर आत्महत्या कर ली। परिवार वालों ने जब उसकी तलाश की तो सुबह करीब छह बजे शव पेड़ से लटकता मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
उधर गांव कोड़री निवासी 25 वर्षीय राजकुमार ने अज्ञात कारणों के चलते घर के अंदर कुंडे से लटक कर जान दे दी। घर वालों ने पुलिस को सूचना दिए बगैर शव का आनन- फानन में अंतिम संस्कार कर दिया। एसओ आलोक मणि त्रिपाठी ने बताया कि गांव कोड़री में फांसी लगाकर आत्महत्या किए जाने के मामले की जानकारी पुलिस को नहीं है और न ही कोई तहरीर दी गई है। गांव नगरा निवासी किशोर का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।