फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Two deaths from probable JE, six in a critical condition

संभावित जेई से दो बच्चों की मौत, छह की हालत नाजुक

Tue, 23 Aug 2016 10:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/लखीमपुर खीरी।
अमर उजाला ब्यूरो/लखीमपुर खीरी। Updated Tue, 23 Aug 2016 10:29 PM IST
विज्ञापन
Two deaths from probable JE, six in a critical condition
नवजात की मौत
चिल्डन वार्ड में बढ़ रही संभावित जेई पीड़त बच्चों की संख्या 
विज्ञापन

जिला अस्पताल के चिल्ड्रन वार्ड में संभावित जापानी इंसेफ्लाइटिस (जेई) पीड़ित दो बच्चों गुड़िया और ममता की सोमवार की रात में मौत हो गई। मंगलवार को पांच और बच्चों को बुखार आने पर चिल्ड्रन वार्ड में भर्ती कराया गया है। इन बच्चों में जेई की संभावना जताई गई है। इन बच्चों के सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं। जबकि आईसीयू में भर्ती छह बच्चों की हालत नाजुक बताई जा रही है। 
जिला अस्पताल के चिल्ड्रन वार्ड में मंगलवार को मूसेपुर निवासी सैफ की चार वर्षीय पुत्री अल्तमश, मटैहा निवासी संजीव कुमार की सात साल की पुत्री फरजाना बानो, सिंगाही निवासी इकबाल खान की दस साल की पुत्री राजखान और सलेमपुर कोन निवासी दिलीप कुमार के पांच वर्षीय पुत्र सोनू को बुखार आने पर भर्ती किए गयौ।  इन सभी में जेई की संभावना जताई गई है। सभी बच्चों के सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं। वहीं देवा टांडा निवासी राजेश के नौ वर्षीय पुत्र विशाल, दरेरी निवासी प्रेम कुमार के छह वर्षीय पुत्र आयुष, दुबहा निवासी जय प्रकाश के पांच वर्षीय पुत्र शिवा, त्रिकोलिया निवासी नरेंद्र कुमार की 11 वर्षीय पुत्री पूजा को मंगलवार को आईसीयू में भर्ती किया गया। जबकि पिछले दो दिनों से यहां भर्ती संजीव पुत्र जमुना प्रसाद एवं परमेश्वर पुत्र की हालत में सुधार होता नही दिख रहा है। 
विज्ञापन

बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. आरके वर्मा के अनुसार बुखार पीड़ित बच्चों को आईसीयू में शिफ्ट किया गया है, इनके सैंपल भेजे गए है। जांच रिपोर्ट आने के बाद ही बीमारी की पुष्टि हो सकेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed