फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Two brothers arrested, invoiced

दो सगे भाई गिरफ्तार, चालान भेजा

Tue, 27 Dec 2016 11:25 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो निघासन।
अमर उजाला ब्यूरो निघासन। Updated Tue, 27 Dec 2016 11:25 PM IST
विज्ञापन
Two brothers arrested, invoiced
क्राइम - फोटो : अमर उजाला
हथियाबोझ में दो लोगों की हत्या का मामला
विज्ञापन

 गांव हथियाबोझ में छह दिन पहले हुए दोहरे हत्याकांड के आरोपी दो सगे भाइयों को पुलिस ने गिरफ्तार कर आरोपियों की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त तमंचा बरामद करने का दावा किया है। पुलिस ने चालान कर दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया, जहां से अदालत ने उन्हें जेल भेज दिया। 

बतादें कि 21 दिसंबर को गन्ने के खेत का अगौला काटने को लेकर गांव हथियाबोझ के पास रास्ते में गांव इंद्रानगर निवासी दिलीप सिंह, उसके साथी हरिश्चंद्र का गांव हथियाबोझ निवासी अवधराम, संजय आदि से विवाद हो रहा था। इसी बीच गांव राजपुर जा रहा हथियाबोझ निवासी शिवरतन भी अपने भाई के साथ बाइक से मौके पर पहुंच गया। शिवरतन और दिलीप से कहासुनी हो गई। आरोप है कि इस पर दिलीप सिंह ने और उसके साथी हरिश्चंद्र ने शिवरतन की गोली मारकर हत्या कर दी। बाद में दिलीप ने हरिश्चंद्र की भी गन्ने के खेत में गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने शिवरतन के भाई की ओर से  मृतक हरिश्चंद, दिलीप  और उसके भाई अनिल के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली थी। इंस्पेक्टर दिनेश कुमार मिश्रा ने बताया कि पुलिस ने फरार दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर हत्या में प्रयुक्त तमंचा भी बरामद किया है। पुलिस ने दोनों का चालान कर कोर्ट में पेश किया, जहां से अदालत ने जेल भेज दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed