फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Door from moving freight train breaks off and falls onto car; young woman sustains severe head injury.

Chandigarh News: चलती मालगाड़ी का दरवाजा टूटकर कार पर गिरा, युवती के सिर में लगी गंभीर चोट

Mon, 12 Oct 2026 02:01 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 12 Oct 2026 02:01 AM IST
विज्ञापन
Door from moving freight train breaks off and falls onto car; young woman sustains severe head injury.
हल्लोमाजरा से पोल्ट्री फार्म चौक जाते समय रेलवे ब्रिज के नीचे हुआ हादसा, कार की छत पिचकी
विज्ञापन

डीआरएम ने तीन सदस्यीय कमेटी गठित कर दिए जांच के आदेश
सेक्टर-32 अस्पताल में हरप्रीत कौर के सिर पर लगाने पड़े टांके, कार में सवार मां, भाई, पत्नी और छोटी बच्ची बाल-बाल बचे
चंडीगढ़। चलती मालगाड़ी का दरवाजा टूटकर सड़क से गुजर रही कार पर गिर गया। हादसा इतना जबरदस्त था कि कार की छत बुरी तरह पिचक गई और पिछली सीट पर बैठी हरप्रीत कौर (26) के सिर में गंभीर चोट आई। उन्हें तत्काल सेक्टर-32 अस्पताल पहुंचाया गया, जहां सिर पर टांके लगाने पड़े। गनीमत रही कि कार में सवार परिवार के अन्य सदस्य सुरक्षित बच गए। घटना रविवार शाम करीब 4:45 बजे हल्लोमाजरा से पोल्ट्री फार्म चौक की ओर जाते समय रेलवे ब्रिज के नीचे हुई। घटना की गंभीरता को देखते हुए डीआरएम ने जांच के आदेश देते हुए तीन सदस्यीय कमेटी गठित की है।
पीछे के शीशे पर गिरा दरवाजा, छत हुई क्षतिग्रस्त
हरप्रीत कौर के भाई हरजिंदर सिंह ने बताया कि रविवार शाम वह परिवार के साथ चंडीगढ़ नंबर की कोरोला कार में हल्लोमाजरा स्थित घर से किसी काम के लिए निकले थे। कार में उनकी मां, पत्नी, बहन हरप्रीत और छोटी बेटी सवार थीं। करीब 4:45 बजे जब वे पोल्ट्री फार्म चौक के पास रेलवे ब्रिज के नीचे पहुंचे, तभी ऊपर से गुजर रही मालगाड़ी का दरवाजा टूटकर कार के पिछले शीशे पर गिर गया। इससे शीशा क्षतिग्रस्त हो गया और कार की छत बुरी तरह दब गई। हादसे के बाद हरजिंदर सिंह ने कार रोककर पुलिस को सूचना दी। घायल हरप्रीत को तत्काल सेक्टर-32 अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनके सिर की गहरी चोट पर टांके लगाए गए। अचानक हुए इस हादसे से परिवार सहम गया।
विज्ञापन

चंडीगढ़ से दिल्ली जा रही थी स्टील से लदी मालगाड़ी
जानकारी के अनुसार मालगाड़ी चंडीगढ़ से डीडीएल दिल्ली जा रही थी और उसमें स्टील लदा हुआ था। ट्रेन के 12 डिब्बों में भरा स्टील उतारा जा चुका था, जबकि शेष 32 डिब्बों का लोड दिल्ली में उतारा जाना था। रेलवे अधिकारियों के अनुसार, चलती मालगाड़ी का दरवाजा टूटकर सड़क पर गिरने की घटना असामान्य है। इसी वजह से मामले की विस्तृत जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीआरएम ने बनाई तीन सदस्यीय जांच कमेटी
घटना की जानकारी मिलते ही डीआरएम ने जांच के आदेश जारी कर तीन सदस्यीय कमेटी गठित की। इसमें सीनियर अधिकारी, इंजीनियर और मैकेनिकल विभाग के वैगन अनुभाग के अधिकारी को शामिल किया गया है। रेलवे अधिकारी ने घटना पर खेद जताते हुए बताया कि रेलवे की टीम घायल महिला और उनके परिवार से संपर्क करने का प्रयास कर रही है। वहीं, सेक्टर-31 थाना पुलिस ने डीडीआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस और सीएफएसएल की टीम ने भी जांच की। अब रेलवे की जांच कमेटी यह पता लगाएगी कि चलती मालगाड़ी का दरवाजा किन परिस्थितियों में टूटा और सड़क से गुजर रही कार पर कैसे गिरा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed