फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   crime news

Baghpat News: ट्रैक्टर-ट्रॉली ने साइकिल में टक्कर मारकर एक छात्र को कुचला, दूसरा घायल

Mon, 12 Oct 2026 02:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 12 Oct 2026 02:09 AM IST
विज्ञापन
crime news
बागपत। फैजपुर निनाना और फैजल्लापुर गांव के बीच रविवार सुबह ईंटों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली ने साइकिल में टक्कर मार दी और सड़क पर गिरे कक्षा तीन के छात्र हर्ष (9) को पहिये से कुचल दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। इस दौरान साइकिल पर बैठा पांचवीं कक्षा का छात्र आदित्य घायल हो गया, जिसका जिला अस्पताल में उपचार कराया गया। हादसे के बाद चालक ट्रैक्टर-ट्रॉली को छोड़कर भाग गया। हादसे से गुस्साए लोगों ने हंगामा भी किया, जिनको पुलिस ने शांत किया।
विज्ञापन

फैजपुर निनाना गांव के रहने वाले रोहित धनकड़ ने बताया कि फैजल्लापुर गांव के रहने वाले ज्ञानेंद्र कुमार का बेटा हर्ष रविवार की सुबह अपने दोस्त आदित्य के साथ साइकिल लेकर ईंट भट्ठे पर अपने दोस्त के पास जा रहा था। जैसे ही वे नैथला-खामपुर मार्ग पर फैजपुर निनाना और फैजल्लापुर गांव के बीच में पहुंचे तो पीछे से आए ईंटों के ट्रैक्टर-ट्रॉली ने साइकिल में टक्कर मार दी। इससे दोनों सड़क पर गिर गए।
विज्ञापन

तभी ट्रैक्टर का पिछला पहिया हर्ष को कुचलते हुए उसके ऊपर से उतर गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई, जबकि आदित्य घायल हो गया। उसको जिला अस्पताल में भर्ती कराकर उपचार कराया गया। हादसा होते ही राहगीरों ने शोर मचा दिया और ट्रैक्टर को रोक लिया। वहां भीड़ के बीच से मौका पाकर चालक भाग गया। हादसे से गुस्साए लोगों ने हंगामा भी किया। सूचना मिलने पर आए पुलिसकर्मियों ने किसी तरह मामला शांत कराया। ट्रैक्टर चालक का पुलिस पता लगा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो भाइयों में बड़ा था हर्ष
फैजल्लापुर गांव के राकेश ने बताया कि हर्ष के पिता ज्ञानेंद्र गांव में खेतीबाड़ी और मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करते हैं। हर्ष अपने परिवार में दो भाइयों में बड़ा था। हादसे में छात्र की मौत होने से गांव में शोक छा गया और काफी संख्या में लोग पोस्टमार्टम हाउस भी पहुंचे।
मां के साथ ननिहाल में रह रहा आदित्य
ट्रैक्टर की टक्कर लगने से घायल हुआ पांचवीं कक्षा का छात्र आदित्य अग्रवाल मंडी टटीरी का रहने वाला है, जो अपनी मां अन्नू के साथ कई साल से फैजुल्लापुर गांव में अपनी ननिहाल में रह रहा है, जो गांव के ही प्राथमिक विद्यालय में पढ़ाई करता है।


वर्जन-
टक्कर मारने वाले ट्रैक्टर-ट्रॉली को कब्जे में ले लिया गया है, जिसके चालक का पता लगाया जा रहा है। प्राथमिकी दर्ज की गई है, चालक को जल्द पकड़ लिया जाएगा।
-सुकन्या शर्मा, सीओ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed