{"_id":"6acbf3c5167a59453c014102","slug":"crime-news-baghpat-news-c-28-1-bag1001-160418-2026-10-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य के बेटे की गला घोंटकर हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य के बेटे की गला घोंटकर हत्या
विज्ञापन
इदरीशपुर गांव में पुष्पेंद्र पंवार का शव मिलने के बाद विलाप करते परिजन। संवाद
दोघट (बागपत)। इदरीशपुर गांव में शनिवार रात सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य गिरधारी के बेटे पुष्पेंद्र (42) की मुंह दबाकर व गला घोंटकर हत्या कर दी गई। रविवार सुबह उनका शव रालोद के जिला उपाध्यक्ष रामछैल पंवार के गन्ने के खेत में पड़ा मिला, जिसके पास बाइक भी पड़ी मिली। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली तो पुष्पेंद्र गांव के ही दोस्त के साथ बाइक पर पुसार जाते हुए नजर आए। इसमें पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज करके जांच शुरू कर दी।
इदरीशपुर गांव के सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य गिरधारी के बेटे कुलदीप ने बताया कि उसका भाई शनिवार रात करीब नौ बजे बाइक लेकर घर से गया था, लेकिन इसके बाद वापस नहीं आया। रातभर पुष्पेंद्र का इंतजार करते रहे। रविवार की सुबह रालोद नेता रामछैल पंवार के खेत में पुष्पेंद्र का शव पड़ा होने की जानकारी मिली तो वहां जाकर पहचान की। उसके गले और चेहरे पर चोट के निशान और नाक से खून बहने पर हत्या का शक हुआ।
इसकी सूचना मिलने पर एसपी पूर्णेंदु सिंह, एएसपी प्रवीण कुमार चौहान और सीओ अंशु जैन ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। शव के पास पड़ी मिली पुष्पेंद्र की बाइक पर मिट्टी भी पड़ी हुई मिली। वहां फोरेंसिक टीम को बुलाकर भी जांच कराई गई। पुलिस के अनुसार पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पुष्पेंद्र के गले की हड्डी टूटी मिली और चेहरे व गर्दन पर चोट के कई निशान मिले।
विज्ञापन
इससे साफ हो गया कि हत्या में एक से ज्यादा लोग शामिल हैं और चेहरा व मुंह दबाते हुए उन्होंने संघर्ष किया, जिससे चेहरे पर चोट के निशान आ गए। पुलिस ने हत्याकांड को लेकर कई लोगों से पूछताछ भी की है। पुलिस ने कई बिंदुओं पर घटना की जांच शुरू कर दी।
चाबी छीनकर बाइक ले गए थे पुष्पेंद्र, फिर दोस्त के साथ पुसार गए
पुष्पेंद्र की हत्या के बाद पुलिस ने इदरीशपुर, आदमपुर और पुसार गांव में लगे करीब 20 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। इनमें पुष्पेंद्र की बाइक पर गांव का दोस्त बैठा नजर आ रहा है। पुलिस के अनुसार वे रात साढ़े नौ बजे के आसपास गांव से जाते हुए और उसके बाद वापस आते हुए दिखाई रहे हैं। परिजनों से पूछताछ में यह भी पता चला कि शनिवार रात घर से बाइक लेकर जाने को लेकर पुष्पेंद्र को परिजनों ने रोकने का काफी प्रयास भी किया। परिजनों ने बाइक की चाबी नहीं दी तो वह जबरदस्ती छीनकर बाइक लेकर घर से गए थे। यह भी पता चला कि इदरीशपुर वापस आने के बाद गांव में एक व्यक्ति के यहां जाकर शराब भी खरीदी गई थी।
बेटे का शव देख चीख पड़े बुजुर्ग पिता, बोले एक बार शव दिखा दो
मृतक पुष्पेंद्र के पिता मास्टर गिरधारी मेरठ जिले के जंगेठी गांव स्थित सेंट जॉन इंटर कॉलेज से प्रधानाचार्य पद से सेवानिवृत्त हैं। अब उनकी उम्र 95 वर्ष हो चुकी है। उनकी दो शादियां हुई थीं। पहली पत्नी रामकली से सात बेटियां हुईं, जिनकी मौत होने पर कमला से दूसरी शादी कर ली। दूसरी पत्नी कमला के तीन बेटे हुए, जिनमें पुष्पेंद्र पंवार, कुलदीप पंवार और दीपक हैं। रविवार को पोस्टमार्टम के बाद जैसे ही पुष्पेंद्र का शव घर लाया गया तो उनके बुजुर्ग पिता गिरधारी चीख पड़े। वह मेरा नाश हो गया कहते हुए रोने लगे। उन्होंने आखिरी बार बेटे को दिखाने के लिए भी कहा।
चार माह पहले हुआ था बंटवारा
सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य गिरधारी के तीनों बेटे एक साथ रहते थे, जिनमें चार माह पहले मकान का बंटवारा हुआ था। अब सबसे छोटे बेटे के मकान में निर्माण चल रहा है। पुष्पेंद्र तीनों भाइयों में सबसे बड़े थे। उनके परिवार में पत्नी पूजा, बेटा अवि और आदि हैं।
मृतक के परिजनों से मिले एसपी
घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद एसपी पूर्णेंदु सिंह इदरीशपुर गांव में पुष्पेंद्र के घर पहुंचे। जहां उन्होंने मृतक के बेटे अवि से बातचीत की। एसपी ने कहा कि अपनी मम्मी और भाई से बात कर लो, कोई जानकारी मिले तो जरूरत बताना। प्रधान हरि पंवार ने गांव में गश्त बढ़वाने की मांग की।
वर्जन-
युवक की हत्या में अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। इसमें कई बिंदुओं पर जांच शुरू कर दी गई है और शक के आधार पर कई लोगों से पूछताछ की जा रही है। जल्द ही हत्याकांड का खुलासा कर दिया जाएगा। -पूर्णेंदु सिंह, एसपी