फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Two and a half thousand deceived by false promises of old age pension

वृद्धावस्था पेंशन का झांसा देकर ढाई हजार ठगे

Sat, 13 Aug 2016 10:13 PM IST
तिकुनियां।
तिकुनियां। Updated Sat, 13 Aug 2016 10:13 PM IST
विज्ञापन
Two and a half thousand deceived by false promises of old age pension
शीतल मॉल में साड़ी का शोरूम खोलने के लिए दुकान को किराये पर लेकर व्यापारियों पर विश्वास जमाया - फोटो : amar ujala
क्षेत्र में इन दिनों वृद्धावस्था, विकलांग पेंशन दिलाने के नाम पर गरीबों को ठगने का धंधा जोरों पर चल रहा है। थाना सिंगाही क्षेत्र की ग्राम पंचायत रमुआपुर निवासी बुजुर्ग दंपति बुद्धा और उसकी पत्नी रामकली को वृद्धावस्था पेंशन बनवाने का झांसा देकर एक युवक यूपी ग्रामीण बैंक इलाहाबाद से  ढाई हजार रुपये लेकर भाग निकला।
विज्ञापन

थाना सिंगाही क्षेत्र के गांव रमुआपुर निवासी बुजुर्ग बुद्धा ने बताया कि उनके गांव में एक युवक आता-जाता था। वह अपने को कसबा सिंगाही का रहने वाला बताता था। शुक्रवार की सुबह दस बजे आरोपी युवक उनके घर आया और उसकी और पत्नी रामकली की वृद्धावस्था पेंशन बनवा देने की बात कही। जिस पर करीब पांच हजार रुपये खर्च होने की बात कही। पेंशन के लालच में वह लोग सहमत हो गए। जिस पर आरोपी उन्हें बाइक पर बिठाकर तिकुनियां स्थित यूपी ग्रामीण बैंक आया और उनके खाते से ढाई हजार रुपये निकलवा कर ले लिया। शेष रुपये पेंशन जारी होने पर देने की बात कही और पेंशन का फार्म लेने जाने की बात कहकर चला गया। जब वह काफी देर नहीं आया तो उन्होंने बैंक पर मौजूद लोगों से शिकायत की। बाद में कोतवाली जाकर पुलिस को तहरीर दी। प्रभारी कोतवाल सत्येंद्र यादव ने बैंक पहुंचकर घटना की जानकारी ली। उन्होंने बताया कि आरोपी का नाम-पता बुजुर्ग को नहीं पता है। आरोपी का पता लगाया जा रहा है। शाखा प्रबंधक केके गिरि ने बताया कि बैंक में कैमरे लगवाने की चिट्ठी अधिकारियों को भेजी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed